हमारे शरीर के लिए पानी बहुत महत्वपूर्ण होता है। स्वस्थ रहने के लिए पर्यापत मात्रा में पानी का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको बताएंगे कि बच्चों को कब और कितने पानी का सेवन करना चाहिए। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि किस उम्र तक बच्चों को पानी नहीं पिलाना चाहिए।
{"_id":"5f2e772b8ebc3e3d1769a4c8","slug":"babies-child-care-tips-advice-when-to-give-water-to-babies-child-diet-water-plan-how-much-water-should-children-drink","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बच्चों को इस उम्र तक न पिलाएं पानी...हो सकता है नुकसान, जानिए कब और कितना पानी पिलाना चाहिए? ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बच्चों को इस उम्र तक न पिलाएं पानी...हो सकता है नुकसान, जानिए कब और कितना पानी पिलाना चाहिए?
Sat, 08 Aug 2020 03:49 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 08 Aug 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
मां के दूध में 80 फिसदी से ज्यादा पानी होता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर बच्चों को 6 महीने के बाद ही ठोस आहार देना शुरू किया जाता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बच्चों को 6 महीने के बाद पिलाएं पानी
- कई विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों को ठोस आहार देना शुरू करने के बाद ही बच्चों को पानी पिलाना शुरू करना चाहिए। आमतौर पर बच्चों को 6 महीने के बाद ही ठोस आहार देना शुरू किया जाता है। बच्चों को पानी पिलाना शुरू करने के लिए ये समय सही रहता है।
6 से 12 महीने के बच्चों को अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
6 से 12 महीने के बच्चों के लिए पानी की मात्रा
- 6 से 12 महीने के बच्चों को अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती है। रोजाना 6 से 12 महीने के बच्चों को 118.294 मिली पानी पिलाया जा सकता है। अगर बच्चा ज्यादा एक्टिव रहता है तो कभी-कभी पानी की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
1 साल की उम्र के बाद बच्चों को रोजाना लगभग 1.3 लीटर पानी की आवश्यकता होती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
1 साल की उम्र के बाद पानी की मात्रा
- 1 साल की उम्र के बाद बच्चा दूध कम पीने लगता है और अलग-अलग तरह के फूड का सेवन करना शुरू कर देता है, जिस वजह से बच्चे को पानी की आवश्यकता भी अधिक होने लगती है। यूनाइटेड स्टेटस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 साल से अधिक उम्र के बच्चों को रोजाना लगभग 1.3 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। इसमें अन्य स्रोतों से मिलने वाला पानी भी शामिल है।
विज्ञापन
6 महीने से पहले बच्चे को पानी पिलाने से वो दूध का सेवन कम करने लगेगा- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : child
6 महीने से पहले पानी देने से हो सकता है नुकसान
- 6 महीने तक बच्चे के लिए मां का दूध ही संपूर्ण होता है। 6 महीने से पहले बच्चे को पानी पिलाने से वो दूध का सेवन कम करने लगेगा। दूध का सेवन कम करने से बच्चे के विकास में बाधा आ सकती है। 6 महीने तक बच्चों को पानी देने से परहेज ही करना चाहिए।