फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   common myths on muscles building

मसल्स बनाने हैं तो इनसे रहें दूर

Sat, 29 Jun 2013 08:01 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 29 Jun 2013 08:01 AM IST
विज्ञापन
common myths on muscles building
फिट बॉडी, डोले, और शानदार मसल्स। अच्छी बॉडी की चाहत में आप अपनी मसल्स को मजबूत बनाने के लिए हर कोशिश करने से नहीं बाज आते। लेकिन कई बार बिना सोचे-समझे आप इस कोशिश के दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनसे बॉडी बनाना तो दूर आपकी मांसपेशियों की बैंड बज जाती है।
विज्ञापन

 
आइए जानें, मसल्स बनाने को लेकर आपकी ऐसी कौन सी धारणाएं हैं जो महज भुलावे से अधिक कुछ भी नहीं हैं।
 
भ्रम - 100 क्रंच एक्सरसाइज = सिक्स पैक
हकीकत - मसल्स मजबूत करने के लिए कसरत के दौरान अगर आप जी तोड़ क्रंच एक्सरसाइज  करते हैं तो आप अपनी मसल्सन नहीं बना रहे हैं बल्कि कमर जरूर तोड़ बैठेंगे। अगर आप वाकई  अच्छी मसल्स और फ्लैट एब्स चाहते हैं तो अपने आप को वर्कआउट में झोंकने के चक्कर में न पड़ें और इसके लिए थोड़ा धीरज रखें।
विज्ञापन

 
भ्रम - ज्यादा मसल्स यानी ज्यादा फैट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

हकीकत - अक्सर मसल्स बनाने की दौड़ में आप अधिक से अधिक फैट्स लेते हैं यह सोचकर कि अधिक फैट्स मांसपेशियों में तब्दील होगा और मस्कुलर बॉडी बनाने में वजन बढ़ाना ही पड़ेगा। अगर आप चाहें तो एक साथ वजन कम भी कर सकते हैं और मसल्स बढ़ा भी सकते हैं, अगर आप सही डाइट और कसरत का रुटीन बनाएं तो।

 
भ्रम - कार्डियो एक्सरसाइज है प्रभावी
हकीकत - यकीनन है, पर मसल्स बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि कैलोरी गिराने के लिए। बहुत अधिक कार्डियो एक्सरसाइज से कैलोरी कम होती है और मसल्स बनाने के लिए कैलोरी अधिक लगती है।
 
बेहतर होगा कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए कार्डियो एक्सरसाइज को रुटीन का हिस्सा बनाएं लेकिन इन पर अधिक समय न लगाएं।
 
भ्रम - जितना अधिक प्रोटीन मसल्स उतनी ही तेजी से बनेंगी
हकीकत - मसल्स बढ़ाने के लिए डाइट में प्रोटीन लेना फायदेमंद है लेकिन किसी भी चीज़ की अधिकता अच्छी नहीं है। बहुत अधिक प्रोटीन शरीर में अमीनो एसिड और नाइट्रोजन में विभाजित होता है जो कार्बोहाइड्रेट में बदल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed