फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बडवाइजर बीयर के बारे में फैली इस अफवाह का सच क्या है?

Thu, 02 Jul 2020 06:00 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 02 Jul 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Budweiser employee peeing in beer news in hindi Fact Check
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

बीयर को दुनिया के सबसे पसंदीदा पेय पदार्थों में से एक माना जाता है। दुनियाभर में इसके शौकीन लोग हैं। वैसे तो बीयर के कई ब्रांड हैं, लेकिन बडवाइजर बीयर को 'किंग ऑफ बीयर' के नाम से जाना जाता है। आजकल इस बीयर के बारे में एक बात सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। बताया जा रहा है कि बडवाइजर के एक कर्मचारी वाल्टर पॉवेल (बदला हुआ नाम) ने एक बयान के माध्यम से यह स्वीकार किया है कि वह 12 वर्षों से बडवाइजर बीयर के टैंक के अंदर पेशाब कर रहा है। जब वह 34 साल का था, तो उसने बडवाइजर के स्वाद के बारे में संदेह दूर करना चाहा और कहा कि वह बॉटलिंग से ठीक पहले 10 साल से अधिक समय से ऐसा करता आ रहा है।  

Budweiser employee peeing in beer news in hindi Fact Check
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : BroBible

वाल्टर ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसने केवल बडवाइजर ब्रूअरी एक्सपीरियंस (फोर्ट कॉलिन्स, सीओ) में काम किया है, इसलिए अन्य शहरों में बने बडवाइजर बीयर पेशाब से मुक्त हैं। वाल्टर पॉवेल ने कहा कि, 'कभी-कभी जब मैं अपने दोस्तों के साथ होता हूं और वो बडवाइजर के लिए पूछते हैं, तो मैं शरमा जाता हूं और खुद से कहता हूं, गरीब लोग।' 

Budweiser employee peeing in beer news in hindi Fact Check
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि, हमें पता होना चाहिए कि बडवाइजर बीयर का 75 फीसदी बडवाइजर ब्रूअरी एक्सपीरियंस में बनता है, इसलिए अनिवार्य रूप से हममें से अधिकांश ने वाल्टर का पेशाब ही पी लिया है। उसने कहा कि, 'मैं नहीं जानता कि मैंने ऐसा क्यों किया। मैं कुछ भी नहीं सोच रहा था, बस टॉयलेट बहुत दूर था और मैं आलस की वजह से जाना नहीं चाहता था। मैं ऐसा फिर से नहीं करूंगा। अब से आप सभी प्रामाणिक बडवाइजर स्वाद महसूस कर सकते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Budweiser employee peeing in beer news in hindi Fact Check
Beer (File Photo) - फोटो : file photo

हालांकि यह बात बिल्कुल गलत साबित हुई है। यह महज एक अफवाह है। इसे foolishhumour.com नामक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है और ऊपर की सारी बातें लिखी गई हैं, लेकिन आपको बता दें कि यह वेबसाइट सिर्फ एक हास्य पेज है, जिसका एकमात्र उद्देश्य मनोरंजन है। यहां दी गई हास्य की सामग्री काल्पनिक है और वास्तविकता के अनुरूप नहीं है। ऐसा वेबसाइट के अंत में नीचे लिखा हुआ है, जिससे यह साबित होता है कि बडवाइजर बीयर के बारे में फैली यह बात महज एक अफवाह है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed