फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है वजन घटाने का सबसे सही तरीका, कितना ही हो कोई मोटा इस एक्सरसाइज से हो जाएगा दुबला

Sat, 02 Mar 2019 12:30 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sat, 02 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
best exercise tips for faster weight loss
weight loss

वजन घटाने के हजार जतन हैं। मुसीबत भी है और मुश्किल भी। डाइट पर कंट्रोल एक सीमा तक ही हो पाता है और जिम में मेहनत भी लिमिट तक। कई बार वजन घटाने के चक्कर में लोग मानसिक रूप से बीमार भी हो जाते हैं। कम उम्र में बहुत से लड़के-लड़कियों का वजन गलत लाइफ स्टाइल और खान-पान की गंदी आदतों के चलते बढ़ने लगता है। ऊपर से व्यायाम की कमी कें चलते बढ़ता वजन बीमारियों को आमंत्रण देता है। सवाल यह है कि आखिर वजन कम करने के लिए किया क्या जाए? आइए आपको बताते हैं वजन कम करने का सबसे सटीक तरीका। इस तरीके के आगे जिम, योग और एरोबिक्स जैसी एक्सरसाइज भी फीकी है।

best exercise tips for faster weight loss
Weight Loss

दरअसल, वजन कम करने के लिए हर व्यक्ति एक तयशुदा तरीके से काम करता है। किसी के पास वेट लॉस करने का तरीका योग होता है, तो किसी के पास जिम, कुछ कार्डियो एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। सवाल यह है कि यह तो वह तरीका है जिसे आपने अपनी सहुलियत के हिसाब से चुना है। ऐसा कौन सा तरीका है जो शर्तिया आपका वजन घटाएगा।

 

best exercise tips for faster weight loss
फाइल फोटो

वजन घटाने वाला एक वैज्ञानिक तरीके से कभी भी अपनी डाइट, खान-पान के तरीकों और लाइफ स्टाइल को गौर नहीं करता है कि आखिर उसके  लिए क्या ठीक होगा। एक सामान्य सामाजिक अध्ययन बताता है कि लोग ऑफिस में एक-दूसरे को देखकर जिम जाना, योग करना और खान-पान शुरू करते हैं। दरअसल, यह ठीक नहीं है और ना ही कारगर। सवाल यह है कि आखिर किया क्या जाए?


 

विज्ञापन
विज्ञापन
best exercise tips for faster weight loss
weight loss

वजन घटाने के लिए सबसे बेहतर तरीका है अपनी आदतों, खान-पान और शरीर की बनावट व बुनावट को समझना। मोटे कई लोग होते हैं लेकिन उनका वजन उनकी तुलना में दुबले व्यक्ति से कम होता है। दरअसल, वजन की जब भी बात आती है तो केवल फैट या चर्बी ही जिम्मेदार नहीं होती बल्कि इसमें व्यक्ति की मांसपेशियों, हड्डियों का वजन भी शामिल होता है। इसे बोन वेट, मसल्स वेट कहा जाता है। यह कई बार ज्यादा दिखता है लेकिन होता कम है। सवाल यह है कि ऐसी कौन सी एक्सरसाइज है जो हर तरह के शरीर के लिए एक जैसा फायदेमंद काम करेगी।  आइए जानते हैं कौन सी है वह एक्सरसाइज?

 

विज्ञापन
best exercise tips for faster weight loss
ट्रेडमिल पर रनिंग

दरअसल, वजन कम करने के लिए सबसे कारगर एक्सरसाइज है रनिंग। जी हां, दौड़ना सालों नहीं बल्कि सदियों से मनुष्य की फिटनेस का राज है। दौड़ना ही आपकी चर्बी को बेहतर तरीके से शेप में लाएगा और कम करेगा। दौड़ना एक ऐसी शारारिक गतिविधि है जो सीधे किसी भी व्यक्ति के मेटाबॉलिज्म यानी की चपाचय क्रिया को प्रभावित करता है। शरीर  विज्ञान के मुताबिक मोटे होने का सीधा आशय है जो खाया जा रहा है वह ठीक से ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल नहीं हो रहा है। पचन की गति वैसी नहीं है जैसी होनी चाहिए, लिहाजा रनिंग उसी मेटाबॉलिज्म को फास्ट करने का तरीका है।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed