जब बात वेट लॉस की होती है तो ऐसे में लोग अलग-अलग तरह के तरकीब अपनाते हैं। कुछ लोग तो अपना वजन कम करने के लिए डाइट फॉलो करते हैं तो वहीं कुछ लोग अपने वजन को कम करने के लिए योग और एक्सरसाइज करना शुरू कर देते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों का यह मानना है कि सिर्फ डाइट से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। जबकी ऐसा सोचना भी गलत है। डाइट के साथ आपको वर्कआउट करना भी जरूरी होता है। वर्कआउट से शरीर की कैलोरी बर्न होगी। वजन कम करने का सबसे आसान तरीका है रनिंग और वॉकिंग.....
2 of 5
morning walk
- फोटो : social media
हर सुबह लोगों की भीड़ पार्क या फिर खाली सड़क पर ज्यादा संख्या में रनिंग या वॉकिंग करते नजर आते है। वर्कआउट के दौरान लोगों के मन में यह सवाल भी उठता है कि क्या बेहतर होता है रनिंग या फिर वॉकिंग तो आइए जानते हैं रनिंग करने से ज्यादा फायदा होता है या फिर वॉकिंग करने से....
3 of 5
running
- फोटो : social media
हाल ही में हुए एक स्टडी में रनिंग और वॉकिंग करने वाले लोगों का डाटा इकट्ठा किया गया। एक लंबे वक्त के बाद इसमें देखा गया कि जो लोग रनिंग करते हैं वह वॉकिंग करने वालों की तुलना में खुद को ज्यादा फिट रखते हैं। रनिंग करने वाले लोग वेट को कंट्रोल करने और उसे लंबे समय तक एक समान बरकरार करके रखते हैं।
4 of 5
jogging
- फोटो : social media
ऐसा इसलिए हुआ जब हम हाई इंटेंसिटी वाले एक्सरसाइज को फॉलो करते हैं उस वक्त उसका रिजल्ट हमें जल्दी दिखाई देता है और उसका असर भी एक लंबे वक्त तक हमारे साथ रहता है। अधिक तीव्रता वाले एक्सरसाइज करने से 14 घंटे बाद भी शरीर के अंदर मौजूद कैलरी बर्न होती रहती है।
5 of 5
morning walk
- फोटो : social media
लिहाजा इस रिसर्च में इस बात का खुलासा हो गया है कि वॉकिंग से ज्यादा असरदार रनिंग है। इसके बावजूद भी आपके ऊपर कोई दबाव नहीं है अगर आपको रनिंग न करके वॉकिंग करना पसंद है तो आप उसे ही करें...आपको रनिंग के लिए कोई दबाव नहीं है।