फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   bad habits feels happy or make you bad

हर सिगरेट आपकी उम्र पंद्रह मिनट घटा देती है

Tue, 30 Aug 2016 05:31 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 30 Aug 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
bad habits feels happy or make you bad
- फोटो : getty images
हम रोजमर्रा की जिंदगी में अपने मजे के लिए बहुत से काम करते हैं। जिन चीजों को नुकसानदेह कहा जाता है, उन्हें खाते-पीते हैं। जो काम मना किया जाता है, उसे करते हैं। कभी सोचा है कि मजे के लिए किए गए काम से हमें जो लुत्फ आता है, वो होने वाले नुकसान से ज्यादा होता है या कम?
विज्ञापन


जैसे कि शराब पीना। डॉक्टर अक्सर लोगों को शराब पीने से मना करते हैं। फिर भी लोग पीते हैं, क्योंकि शराब पीने में उन्हें मजा आता है। बीसवीं सदी के ब्रिटिश उपन्यासकार किंग्सले एमिस ने कहा था कि दुनिया का ऐसा कोई लुत्फ नहीं, जिसे दो साल किसी ओल्ड एज होम में काटने के लिए छोड़ा जाए।
विज्ञापन


कहने का मतलब ये कि जिंदगी के जो तमाम मजे हैं उन्हें इसलिए नहीं छोड़ा जा सकता कि इससे आपकी उम्र बढ़ती है। नुकसान कम होता है।

दिक्कत तब आती है जब हमें ये अंदाजा नहीं होता कि हम अपने मजे की वजह से खुद को कितना नुकसान पहुंचाते हैं। जैसे कि रोज दो पेग शराब पीने से हमारी उम्र कितनी कम होती है? और शराब पीने से हम कितने दिन ज्यादा जिएंगे? अब अगर इन सवालों के जवाब मिल जाएं तो शायद कुछ लोग शराब पीना छोड़ने के बारे में सोचें भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

bad habits feels happy or make you bad
इसके लिए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के गणितज्ञ डेविड स्पीगलहाल्टर ने एक नुस्खा तैयार किया है। जिसकी मदद से आप अपने लुत्फ के लिए किए जाने वाले ऐसे कामों से नुकसान का अंदाजा लगा सकते हैं।

डेविड कहते हैं कि ये सोचना गलत होगा कि किसी बुरी लत की काट के लिए कोई अच्छी आदत डाल ली जाए। जैसे कि शराब पीने के बाद, लिवर को फायदा देने वाली चीजें खा ली जाएं। या फिर रोज सिगरेट पीते हैं तो खूब सारे फल खाना शुरू कर दें। सिगरेट पीने से जो नुकसान होगा, वो फिर भी होगा।

फिर भी कुछ तुलनाओं से साफ होगा कि आखिर आप अपनी बुरी लत से खुद को कितना नुकसान पहुंचाते हैं।

रोज बीस सिगरेट पीने से आपकी जिंदगी के सात बरस कम हो जाते हैं। कहने का मतलब ये कि हर सिगरेट आपकी उम्र पंद्रह मिनट घटा देती है।

रोजाना दो-तीन कप कॉफी पीने से आपकी उम्र एक साल बढ़ जाती है। यानी कॉफी का हर कप आपकी उम्र पंद्रह मिनट बढ़ा देता है।

अगर आप टीवी देखने के शौकीन हैं तो जान लें कि रोज दो घंटे टीवी देखने का मतलब है खुद की उम्र एक साल घटाना। यानी हर घंटे टीवी देखने से आपकी उम्र पंद्रह मिनट घटती है।

bad habits feels happy or make you bad
बीस मिनट की वर्जिश से आपकी जिदगी में दो साल जुड़ जाते हैं। यानी हर रोज बीस मिनट की एक्सरसाइज से आपकी जिंदगी रोज एक घंटे बढ़ जाती है।

इसी तरह रोज तीन ग्लास वाइन पीने से मर्दों की उम्र चार महीने घटती है मगर इतनी ही शराब पीने से औरतों की उम्र सोलह महीने कम हो जाती है। औरतों को शराब पीने से ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा रहता है।

हम अपने परदादा से औसतन साढ़े तेरह बरस की ज्यादा उम्र जीते हैं। यानी उनके मुकाबले हम रोज आठ घंटे ज्यादा जीते हैं।

मर्द होने की भारी कीमत चुकानी पड़ती है। मर्द औरतों से औसतन चार साल कम जीते हैं। मतलब ये कि औरतों के चौबीस घंटे, मर्दों के लिए 26 घंटे साबित होते हैं।

अब इन कुछ आंकड़ों की मदद से आपको अंदाजा हो गया होगा कि जिंदगी के कुछ लुत्फो की वजह से आप खुद को कितनी तेजी से कब्र की तरफ धकेल रहे हैं। अब तय आपको करना है। इन आंकड़ों की बुनियाद पर मौज-मस्ती के काम कम करने हैं, या फिर ब्रिटिश उपन्यासकार किंग्सले एमिस की बात माननी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed