फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Digital Detox Challenge 7 Days Benefits What Happens If You Stop Using Mobile Phone

Digital Detox: मोबाइल से 7 दिन दूरी बनाकर देखें, आपके जीवन में ये 5 बड़े बदलाव हो सकते हैं

Sat, 14 Mar 2026 02:00 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 14 Mar 2026 02:00 PM IST
सार

7 Day Digital Detox Challenge: अगर आप सिर्फ 7 दिनों तक अपने मोबाइल का उपयोग सीमित कर दें या फोन से दूरी बना लें तो जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। 7 दिन का डिजिटल डिटाॅक्स चैलेंज लेकर देखिए और जानिए इसका असर क्या होगा।

विज्ञापन
Digital Detox Challenge 7 Days Benefits What Happens If You Stop Using Mobile Phone
डिजिटल डिटाॅक्स - फोटो : Adobe

विस्तार

Digital Detox Challenge 7 Days: "काॅलेज में एक बार फाइनल ईयर की परीक्षाओं के बाद मैंने 3 दिन के लिए अपना फोन बंद कर दिया था। " सोनिका ने अपने काॅलेज के दिनों को याद अपनी सहेली रिद्धि से साझा की।

विज्ञापन

रिद्धि ने हैरान होते हुए पूछा, तो क्या तुमने चैटिंग, इंस्टाग्राम स्क्राॅल, यूट्यूब, ओटीटी पर सीरीज देखना सब बंद कर दिया था। 
सोनिका ने कहा, हां बिल्कुल, मैंने तो अपना फोन अलमारी में बंद करके रख दिया था, क्योंकि पहला दिन बहुत मुश्किल था बिना फोन के। लेकिन बाद में जो सुकून मिला वो आज तक कभी नहीं मिल सका।
विज्ञापन

रिद्धि हैरान थी, तो वहीं सोनिका गर्व से भर गई थी, जैसे उसने कोई बहुत बड़ी अचीवमेंट हासिल की हो।

आज के डिजिटल दौर में मोबाइल से दूरी बनाना अचीवमेंट ही तो है। अधिकतर हर व्यक्ति सुबह उठते ही मोबाइल को हाथ में लेता है, फिर चाहे उसे टाइम देखना हो, अलार्म बंद करना हो या फिर नींद ही किसी मैसेज या काॅल की रिंग के साथ खुली हो। वहीं लोगों की रात भी सोने से पहले स्क्रीन स्क्राॅल करने के साथ ही होती है। लेकिन लगातार स्क्रीन टाइम मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डालता है। ये बात हर व्यक्ति जानता है लेकिन फिर भी फोन से दूरी नहीं बना पाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल की लत ने लोगों से उनका खुद का वक्त ही छीन लिया है। ऐसे में Digital Detox ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आइए जानते हैं डिजिटल डिटाॅक्स क्या है? और अगर आप सिर्फ 7 दिन मोबाइल से दूरी बना लेते हैं तो क्या फायदे मिल सकते हैं?

डिजिटल डिटॉक्स क्या है?

डिजिटल डिटाॅक्स का मतलब है कुछ दिनों के लिए मोबाइल, सोशल मीडिया या गैजेट्स से दूरी बनाना। मानसिक स्वास्थ्य सुधारने या तनाव कम करने के लिए जब लोग स्मार्टफोन, कंप्यूटर और सोशल मीडिया से जानबूझकर कुछ समय के लिए दूर हो जाते हैं तो यह डिजिटल डिटाॅक्स कहलाता है। 

ऐसा करना समय की मांग और जरूरत बन गया है। इससे कई फायदे होते हैं। अगर आप महज एक हफ्ते के लिए मोबाइल से दूरी बना लें तो आपके जीवन में कई बदलाव आ सकते हैं। 


7 दिन मोबाइल छोड़ने पर क्या बदलाव हो सकते हैं?

नींद में सुधार

जब आप मोबाइल से दूरी बनाते हैं तो स्क्रीन की ब्लू लाइट में कमी आती है जो आपकी आंखों को थकान से बचाती है और बेहतर नींद आती है। 


तनाव में कमी

मोबाइल सोशल मीडिया के जरिए दूसरों से खुद की तुलना की भावना बढ़ाता है। नोटिफिकेशन, रील्स और वीडियो तनाव बढ़ाता है, लेकिन मोबाइल से दूरी इसी तनाव को कम करता है। 


फोकस बढ़ता है

अगर आप 7 दिन तक मोबाइल से दूर रहते हैं तो काम में ध्यान केंद्रित करना आसान हो जाता है। यह आपके फोकस को बढ़ाता है।


रिश्तों में सुधार

मोबाइल आपको खुद तक सीमित कर देता है। दिनभर रील्स, वीडियो देखने, गेम्स खेलने आदि के चक्कर में आप अपने करीबियों या आसपास के लोगों से दूर हो जाते हैं। मोबाइल छोड़ने से परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम मिलता है। 




आत्मचिंतन का समय

मोबाइल से दूरी आपको खुद के लिए वक्त देती है। इससे खुद को समझने का मौका मिलता है।


कैसे लें 7 दिन का डिजिटल डिटाॅक्स चैलेंज?


क्योंकि हम डिजिटल दौर में हैं और अब ज्यादातर काम के लिए हम मोबाइल पर निर्भर करते हैं, इसलिए मोबाइल कई दिनों के लिए स्विच आफ करना कठिन है। खासकर अगर आप नौकरीपेशा या स्टूडेंट हैं। डिजिटल डिटाॅक्स का मतलब भी पूरी तरह से मोबाइल छोड़ना नहीं, बल्कि संतुलन बनाना है। इसलिए अगर आप 7 दिन का डिजिटल डिटाॅक्स चैलेंज लेना चाहते हैं तो सबसे पहले, 
 
  • मोबाइल का नोटिफिकेशन बंद करें।
  • सोशल मीडिया टाइम लिमिट सेट करें।
  • सोने से 1 घंटा पहले मोबाइल दूर रखें।
  • सुबह उठने के आधे घंटे तक फोन से दूर रहें।
  • टीवी या मोबाइल देखें बिना भोजन करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed