फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Bhai Dooj 2024 Kab Hai Bhai dooj katha muhurat and Significance in hindi

Bhai Dooj 2024: आज है भाई दूज, जानें दिवाली के बाद क्यों और कैसे मनाया जाता है ये त्योहार

Sun, 03 Nov 2024 07:32 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 03 Nov 2024 07:32 AM IST
सार

भाई दूज पर बहनें अपने भाइयों के लिए विशेष पूजा-अर्चना करती हैं और भाइयों की लंबी आयु की कामना करती हैं। अलग-अलग स्थानों पर भाई दूज मनाने का अलग रिवाज है। 

विज्ञापन
Bhai Dooj 2024 Kab Hai Bhai dooj katha muhurat and Significance in hindi
Bhai Dooj 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Bhai Dooj 2024 Kab Hai :  भाई दूज का पर्व दीपावली के दूसरे दिन मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए मनाया जाता है और इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना से पूजा करती हैं। भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है क्योंकि यह कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि में होता है। इस त्योहार के पीछे कई धार्मिक कथाएं और मान्यताएं प्रचलित हैं, जो इस पर्व को और भी महत्वपूर्ण बनाती हैं।

विज्ञापन


कब है भाई दूज 2024

इस वर्ष भाई दूज 3 नवंबर 2024 को मनाया जा रहा है। दरअसल इस वर्ष दीपावली दो दिन रही। 31 अक्तूबर और 1 नवंबर दोनों ही दिन कार्तिक मास की अमावस्या तिथि है। ऐसे में 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भाई दूज मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


भाई दूज मनाने का तरीका

भाई दूज पर बहनें अपने भाइयों के लिए विशेष पूजा-अर्चना करती हैं और भाइयों की लंबी आयु की कामना करती हैं। अलग-अलग स्थानों पर भाई दूज मनाने का अलग रिवाज है। कुछ जगहों पर बहन दीवार या जमीन पर पूजा की चौक बनाती हैं। इस चौक पर पूजन किया जाता है। इसमें चावल के आटे से चौक बनती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर बहन भाई के हल्दी-चूने का तिलक लगाती हैं और मुंह मीठा कराती हैं। भाई भी बहन को शगुन देते हैं। इसे रक्षाबंधन के समान ही माना जाता है, लेकिन यह राखी बांधने के बजाय तिलक करने का त्यौहार है।

भाई दूज से जुड़ी मान्यताएं

भाई दूज से जुड़ी दो कथाएं हैं। पहली कथा, यमराज और यमुना जी से जुड़ी है। हिंदू धर्म में मृत्यु के देवता यमराज की एक बहन हैं, जिनका नाम यमुना है। कहते हैं कि एक बार यमराज जी अपनी बहन यमुना के आग्रह पर उनके घर आए थे। तब यमुना जी ने अपने भाई का आदर सत्कार कर उन्हें तिलक लगाया और भोजन कराया। इसपर यमराज जी बहुत प्रसन्न हुए और यमुना जी वरदान मांगने को कहा। यमुना जी ने सभी भाइयों की लंबी आयु और सुख समृद्धि का वरदान मांगा। तभी से इस दिन बहन अपने भाइयों के लिए पूजन करती हैं और तिलक लगाकर लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं।

Bhai Dooj 2024 Kab Hai Bhai dooj katha muhurat and Significance in hindi
भाई दूज 2024 - फोटो : अमर उजाला

भगवान श्रीकृष्ण और सुभद्रा की कथा

एक अन्य कथा के अनुसार, नरकासुर का वध करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण अपनी बहन सुभद्रा से मिलने गए थे। सुभद्रा ने उनका स्वागत करते हुए तिलक लगाया और मिठाई खिलाई। इस परंपरा के चलते भी भाई दूज का पर्व मनाया जाता है।

भाई दूज के नियम और परंपरा

तिलक की परंपरा- भाई दूज पर बहनें अपने भाई को रोली, चंदन, या कुमकुम से तिलक करती हैं। कुछ जगहों पर हल्दी और चूने के मिश्रण से तिलक बनाकर भाई के माथे पर लगाया जाता है। तिलक के बाद भाई की आरती उतारी जाती है और मिठाई खिलाई जाती है।

थाल सजाना- बहनें इस दिन विशेष थाल सजाती हैं, जिसमें रोली, अक्षत (चावल), दीपक, मिठाई और नारियल रखा जाता है। इस थाल को पूजा के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

भाई को भोजन कराना- मान्यता है कि इस दिन भाई अपनी बहन के घर भोजन करे तो उसे दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसलिए कई घरों में भाई को बहन के हाथ से बना भोजन कराया जाता है।

उपहार का आदान-प्रदान- इस दिन भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं, जो उनकी बहन के प्रति प्यार और देखभाल का प्रतीक है।

सूर्यास्त से पहले पूजा- मान्यता है कि भाई दूज की पूजा सूर्यास्त से पहले ही कर लेनी चाहिए, ताकि शुभ फलों की प्राप्ति हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed