फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS PO Mains Admit Card 2026 Released, Check Exam Date and Download Details

आईबीपीएस पीओ भर्ती: मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड; कब होगा एग्जाम? जानें

Fri, 25 Sep 2026 12:45 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 25 Sep 2026 12:45 PM IST
सार

आईबीपीएस पीओ भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा 4 अक्तूबर 2026 को होगी।

विज्ञापन
IBPS PO Mains Admit Card 2026 Released, Check Exam Date and Download Details
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने पीओ/एमटी भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड 24 सितंबर 2026 को जारी हुआ है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है, वे इसे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा चार अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती की यह प्रक्रिया सीआरपी पीओ/एमटी-XVI के तहत हो रही है।
विज्ञापन

 
विवरण जानकारी
संचालन निकाय बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS)
भर्ती सीआरपी पीओ/एमटी-XVI
पद परिवीक्षाधीन अधिकारी/प्रबंधन प्रशिक्षु
रिक्तियां 7,565
प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026
प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 23 सितंबर 2026
मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र 24 सितंबर 2026
मुख्य परीक्षा 4 अक्तूबर 2026

अक्तूबर में होगी आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा

आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा 4 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दें। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले उम्मीदवार अपने रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र का पता अच्छी तरह जांच लें।

मुख्य परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जरूरी दस्तावेज है। इसलिए उम्मीदवार इसे अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होने पर क्या करें?

कॉल लेटर डाउनलोड करने में इंटरनेट की स्पीड और वेबसाइट पर एक साथ ज्यादा उम्मीदवारों के आने जैसी वजहों से परेशानी हो सकती है। अगर एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड नहीं हो रहा है, तो 5 मिनट बाद दोबारा कोशिश करें। उम्मीदवार रात के समय भी डाउनलोड कर सकते हैं, क्योंकि उस समय वेबसाइट पर ट्रैफिक कम हो सकता है।

लॉगिन डिटेल ध्यान से भरें

लॉगिन करते समय रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सही दर्ज करें। ये जानकारी रजिस्ट्रेशन के समय स्क्रीन पर दिखाई गई थी और ऑटो-जेनरेटेड ईमेल के जरिए भी भेजी गई थी। साथ ही, जन्मतिथि वही दर्ज करें जो आवेदन करते समय भरी गई थी और एप्लीकेशन प्रिंट में दर्ज है।

विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • होम पेज पर CRP PO/MT-XVI सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब PO/MT-XVI की मुख्य परीक्षा के कॉल लेटर/एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
  • आपका IBPS PO मेन्स एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसमें अपना नाम, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की जानकारी जांच लें।
  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें और परीक्षा के दिन इसे साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed