फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   NIT Agartala Faculty Recruitment 2026: apply for Professor and Associate Professor Posts

NIT Agartala Recruitment: एनआईटी में चल रही है प्रोफेसर की भर्ती, सैलरी 2.20 लाख तक; जानें वैकेंसी डिटेल्स

Sat, 14 Mar 2026 01:48 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 14 Mar 2026 01:48 PM IST
सार

NIT Agartala Faculty Recruitment 2026: अगरतला राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में फैकल्टी पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। संस्थान ने प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 2.20 लाख रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NIT Agartala Faculty Recruitment 2026: apply for Professor and Associate Professor Posts
NIT Agartala - फोटो : https://www.nita.ac.in/

विस्तार

विज्ञापन

NIT Agartala Faculty Vacancy: अगरतला राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT Agartala) ने फैकल्टी भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत विभिन्न शैक्षणिक विभागों में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 32 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।  

इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार अधिसूचना जारी होने की तिथि से लेकर अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट nita.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिक्तियों का विवरण

विज्ञापन
विभाग एसोसिएट प्रोफेसर प्रोफेसर
बायो-इंजीनियरिंग 2 1
केमिकल इंजीनियरिंग 2 1
सिविल इंजीनियरिंग 1 0
कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग 2 2
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 1 0
इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग 2 1
इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग 2 1
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 1 0
प्रोडक्शन इंजीनियरिंग 1 1
रसायन विज्ञान 2 1
भौतिक विज्ञान 2 1
गणित 2 0
प्रबंधन, मानविकी और सामाजिक विज्ञान 2 1

 

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में अलग-अलग पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, इसलिए प्रत्येक पद के लिए विषय से संबंधित अलग-अलग योग्यताएं और विशेषज्ञता निर्धारित की गई हैं। इंजीनियरिंग से जुड़े विभागों जैसे जैव-इंजीनियरिंग, रासायनिक इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर विज्ञान, विद्युत इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और यांत्रिक इंजीनियरिंग में संबंधित क्षेत्र की विशेष जानकारी और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा विज्ञान और अन्य विषयों जैसे रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, प्रबंधन, मानविकी और सामाजिक विज्ञान के पदों के लिए भी संबंधित विषय में विशेषज्ञता आवश्यक है। यानी उम्मीदवार के पास उसी विषय में पढ़ाई और ज्ञान होना चाहिए, जिससे वह जिस पद के लिए आवेदन कर रहा है उसकी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभा सके।

कितना लगेगा रजिस्ट्रेशन फीस?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म के अंतिम सबमिशन के समय ऑनलाइन माध्यम से नॉन-रिफंडेबल आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य, ओबीसी और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 निर्धारित किया गया है, जबकि दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

कितना मिलेगा वेतन?

  • प्रोफेसर: इस पद पर चयनित उम्मीदवारों का वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल 14ए में तय किया गया है। इसका मासिक वेतन  1,59,100  रुपये से 2,20,200 रुपये तक होगा। यह वेतन पद, अनुभव और अन्य भत्तों के आधार पर बढ़ सकता है।
  • एसोसिएट प्रोफेसर: इस पद पर नियुक्त उम्मीदवारों का वेतन लेवल 13ए 2 के अनुसार होगा। इसका मासिक वेतन 1,39,600 रुपये  से 2,11,300  रुपये तक रखा गया है। यह वेतन भी पद और अनुभव के हिसाब से बढ़ सकता है।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed