Weekly Jobs Bulletin: नए साल 2025 के पहले सप्ताह में कई सरकारी विभागों में भर्तियां जारी की गई हैं। यदि आप भी सरकारी नौकरी (Government Jobs) की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके सपने को साकार करने का सुनहरा अवसर हो सकता है। हालांकि, इनमें से कुछ भर्तियों की समय सीमा बहुत नजदीक है, इसलिए जल्द से जल्द आवेदन करें। इन भर्तियों में एसबीआई (SBI), रेलवे (Railway), मेट्रो (MPMRCL) सहित कई विभागों और निकायों की नौकरियां शामिल हैं।
2 of 7
SBI SCO Recruitment 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
SBI SCO Recruitment 2025: एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 150 पदों पर आवेदन शुरू
भारतीय स्टेट बैंक ने आधिकारिक तौर पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 150 रिक्तियों को भरना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। SBI के स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 3 जनवरी को शुरू हुई और 23 जनवरी, 2025 को समाप्त होगी।
3 of 7
SBI Clerk Recruitment
- फोटो : Amar Ujala Graphics
SBI Clerk Recruitment: एसबीआई क्लर्क के 14 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का लास्ट चांस
एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट के करीब 14 हजार पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। अगर आप ग्रेजुएट हैं और बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी से पहले-पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
4 of 7
DGAFMS Group C Job
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
DGAFMS Group C Recruitment 2025: ग्रुप सी के पदों पर भर्ती
सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (DGAFMS) ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। 7 जनवरी से इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू होगी और 6 फरवरी तक चलेगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 113 पदों को भरना है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जो उम्मीदवार यह अवसर प्राप्त करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
5 of 7
MP Metro Recruitment 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
MP Metro Recruitment 2025: मध्य प्रदेश मेट्रो में नौकरी का अवसर
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती अभियान का उद्देश्य वरिष्ठ पर्यवेक्षक/संचालन, पर्यवेक्षक/संचालन और वरिष्ठ पर्यवेक्षक/पर्यवेक्षक (सुरक्षा) के 26 रिक्त पदों को भरना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpmetrorail.com पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 17 जनवरी, 2025 तक अपने ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। (यहां पढ़ें पूरी खबर)