फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DGAFMS jobs: Registration window opening soon for Accountant, Stenographer and various posts, apply link here

DGAFMS Recruitment 2025: डीजीएएफएमएस में निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए शानदार मौका; 92 हजार तक मिलेगा वेतन

Sat, 04 Jan 2025 03:40 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 04 Jan 2025 03:40 PM IST
सार

DGAFMS Group C Job: सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है, क्योंकि इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार भी शामिल हो सकते हैं। जल्द ही इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू होगी। 

विज्ञापन
DGAFMS jobs: Registration window opening soon for Accountant, Stenographer and various posts, apply link here
DGAFMS Group C Job - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

DGAFMS Group C Recruitment 2025: सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (DGAFMS) ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। 7 जनवरी से इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू होगी और 6 फरवरी तक चलेगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जो उम्मीदवार यह अवसर प्राप्त करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 113 पदों को भरना है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की 18 से 30 वर्ष के बीच वर्ष होनी चाहिए। 

रिक्ति विवरण

पोस्ट नाम रिक्तियों की संख्या
लेखाकार 01
स्टेनोग्राफर ग्रेड-II 01
अवर श्रेणी लिपिक 11
स्टोर कीपर 24
फोटोग्राफर 01
फायरमैन 05
 कुक 04
लैब अटेंडेंट 01
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) 29
ट्रेड्समैन मेट 31
वॉशर मैन 02
बढ़ई एवं जोइनर 02
टिन-स्मिथ 01
कुल रिक्तियां 113 रिक्तियां

Educational Qualification: शैक्षणिक योग्यता

 

पद का नाम अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
अकाउंटेन्ट - मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बी.कॉम में डिग्री हो।
- 12वीं पास और नकदी, अकाउंट व बजट वर्क में 2 साल का अनुभव।
स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 - कम से कम 12वीं पास।
- अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट (65 मिनट) या हिंदी में 75 मिनट।
- अंग्रेजी में 50 मिनट, हिंदी में 65 मिनट।
निम्न वर्गीय लिपिक - कम से कम 12वीं पास।
- टाइपिंग स्पीड: अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट, हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट।
स्टोर कीपर - कम से कम 12वीं पास।
- स्टोर कीपर के तौर पर 1 साल का अनुभव।
फायरमैन और मल्टी टास्किंग स्टाफ - मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास।
रसोइया और धोबी - 10वीं पास।
- संबंधित ट्रेड में दक्षता।
लैब सहायक - 10वीं पास।
- लैबोरेटरी या केमिकल/फार्मास्यूटिकल फैक्टरी में 1 साल का अनुभव।
ट्रेड्समैन मेट - 10वीं पास।
बढ़ई एवं जोइनर, टिन-स्मिथ - 10वीं पास।
- संबंधित ट्रेड में ITI और 3 साल का अनुभव।

 

कैसे होगा चयन?

इस भर्ती परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया में उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा टाइपिंग टेस्ट या टेस्ट के आधार पर किया जाएगा लिखित पेपर 2 घंटे का होगा जो कि 100 अंकों का होगा जिसमें जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस, न्यूमेरिकल ऐप्टिट्यूड, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

इतना मिलेगा वेतन

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों के लिए 18,000 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक प्रतिमाह वेतन निर्धारित है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed