फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPTET Answer Key 2021 uptet answer key released on official website, know how to download it here sarkari result

UPTET Answer Key 2021: यूपीटीईटी 2021 की उत्तर कुंजी जारी, यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका

Thu, 27 Jan 2022 07:12 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 27 Jan 2022 07:12 PM IST
सार

UPTET Answer Key 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2021 (UPTET Answer Key 2021) का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को राज्यभर के 75 जिलों में सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया था।

विज्ञापन
UPTET Answer Key 2021 uptet answer key released on official website, know how to download it here sarkari result
UPTET Answer Key 2021 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UPTET Answer Key 2021: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2021 (UPTET) की उत्तर कुंजी (UPTET Answer Key 2021) को जारी कर दिया है। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर इसे लेकर नोटिस भी जारी किया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर  updeled.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं और आगे की जरुरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UPTET Answer Key 2021: 23 जनवरी को आयोजित हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2021 (UPTET Answer Key 2021) का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को राज्यभर के 75 जिलों में सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया था। परीक्षा में करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UPTET Answer Key 2021: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
जो भी उम्मीदवार यूपी टीईटी परीक्षा में शामिल हुए थे, वह किसी भी आशंका की स्थिति अपनी आापत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह सुविधा 28 जनवरी से 1 फरवरी, 2022 तक मिलेगी और केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध हो सकेगी। निर्धारित तारीख के बाद और अन्य किसी भी माध्यम से दर्ज कराई गई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन

पेपर लीक के कारण स्थगित हुई थी परीक्षा
यूपीटीईटी (UPTET) 2021 पहले 28 नवंबर, 2021 आयोजित की जानी थी। हालांकि, परीक्षा के दिन ही पेपर लीक का मामला सामने आने पर इसे स्थगित कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करने और परीक्षा को पारदर्शी तरीके से एक महीने के भीतर ही दोबारा आयोजित करने का आदेश जारी किया था। 

UPTET Answer Key 2021: उत्तर कुंजी़ को कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले यूपीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे UPTET Answer Key 2021 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि को दर्ज करें।

5. अब सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

5. अब यूपीटीईटी की उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। 

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

7. जरूरत पड़ने पर आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज कराएं।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed