फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020 Live : इन विभागों में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की भरमार, जल्द करें आवेदन

Tue, 19 May 2020 04:08 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 19 May 2020 04:08 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live: सरकारी विभागों में कई रिक्त पदों के लिए आवेदन निकाले गए हैं। आज amarujala.com आपको उन विभागों के बारे में जानकारी देंगे, जिनमें बंपर भर्तियां निकली हैं। अगर आपके पास भी मांगी गई संबंधित योग्यताएं हैं, तो आप इन पदों पर फटाफट आवेदन करें। सरकारी विभागों में आवेदन संबंधित जानकारी हेतु नोटिफिकेशन लिंक भी यहां आपको मिलेगा। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं...

विज्ञापन
Sarkari Naukri live 2020 Vacancy in Railway, BPSC, THSTI, IGNOU Recruitments 2020 govt jobs
sarkari naukri live 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:07 PM, 19-May-2020

12वीं पास के लिए भी वन विभाग में नौकरी का मौका, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

Karnataka Forest Department Recruitment 2020 : कर्नाटक वन विभाग ने फॉरेस्ट गार्ड (Forest Guard) के पद पर आवेदन मांगे गए हैं। इन पद पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई थी, जिसे बढ़ाकर अब 15 जून, 2020 तक का समय दिया गया है।

इस नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
02:41 PM, 19-May-2020

10वीं और 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी मौका, 21 मई आवेदन की अंतिम तिथि

HSL Recruitment 2020: हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) में विभिन्न पदों पर भर्तियां होने जा रही है। ये भर्तियां डिजाइनर (मैकेनिकल), डिजाइनर (विद्युत), कनिष्ठ पर्यवेक्षक, कार्यालय सहायक, चालक ग्रेड 5 और जूनियर फायरमैन के पदों पर की जा रही हैं।

इस नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
12:44 PM, 19-May-2020

8वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, यहां कई पद हैं खाली

NIEPID Recruitment 2020 : नेशनल इंस्टीटयूट फॉर द एम्पावरमेंट ऑफ पर्सन्स विद डिसेबिलिटीज (दिव्यांगजन) ने कई पदों पर भर्तियों के लिए एक आधिसूचना जारी की हैं। जो उम्मीदवार NIEPID में सरकारी नौकरी का लाभ लेना चाहते हैं, वे इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवार 15 जून, 2020 तक पंजीकरण कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
11:57 AM, 19-May-2020

एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मांगे आवेदन, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

AIC Recruitment 2020 : एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड, नई दिल्ली, ने अनुबंध के तहत कुछ राज्यों के जिलों में डिस्ट्रिक मैनेजर के कई रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के योग्य हैं।

इस नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:58 AM, 19-May-2020

स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका, यहां कई पद हैं खाली

TRLM Recruitment 2020: त्रिपुरा ग्रामीण आजीविका मिशन (टीआरएलएम) ने एमआईएस असिस्टेंट, अकाउंटेंट, अकाउंट असिस्टेंट, स्टेट मिशन मैनेजर और अन्य कई पदों के लिए 150 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

इस नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
09:52 AM, 19-May-2020

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ने मांगे हैं आवेदन, यहां क्लर्क, स्टेनोग्राफर, सहायक समेत कई पद खाली

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा कई पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो उम्मीदवार सहायक, सीनियर आशुलिपिक, जूनियर आशुलिपिक, एलडीसी के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन पढ़ें।

इस नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:56 AM, 19-May-2020

इस विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए निकली हैं भर्तियां, 29 मई से पहले करें आवेदन

गंगाधर मेहर विश्वविद्यालय (GMU), ओडिशा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 मई से पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
07:55 AM, 19-May-2020

IGNOU में हो रही हैं भर्तियां, सैलरी सुनकर हो जाएंगे खुश

IGNOU Recruitment 2020- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने निदेशक, रजिस्ट्रार, उप रजिस्ट्रार, जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के पदों पर आवेदन मांगे हैं, वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
07:51 AM, 19-May-2020

रेलवे में छह सौ से अधिक पदों पर भर्तियां, स्नातकों को नहीं देनी कोई लिखित परीक्षा

East Coast Railway Recruitment 2020: ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीआर) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि पैरामेडिकल स्टाफ (स्टाफ नर्स / नर्सिंग अधीक्षक), फार्मासिस्ट, हॉस्पिटल अटेंडेंट (लेवल -1) और कॉन्ट्रैक्ट प्रैक्टिशनर (जीडीएमओ) की भर्ती के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है।

इस नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
07:49 AM, 19-May-2020

THSTI: सरकारी नौकरी के लिए आज ही करें आवेदन, सैलरी 47 हजार से ज्यादा

THSTI Recruitment 2020 - ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (THSTI) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि रिसर्च एसोसिएट और प्रोजेक्ट एसोसिएट के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। 

इस नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed