Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chennai Security Breach During CM Vijay Road Walk Man Breaks Police Cordon Lunges at Him Overpowered by Guards

सीएम विजय की सुरक्षा में बड़ी चूक: पुलिस का घेरा तोड़कर मुख्यमंत्री तक पहुंचा शख्स, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

Fri, 13 Nov 2026 03:54 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 13 Nov 2026 03:54 PM IST
सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय शुक्रवार को चेन्नई के कोलाथुर में रोड वॉक कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़कर उनकी तरफ झपट पड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। आखिर वह व्यक्ति मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंचा? उसकी मंशा क्या थी और क्या इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं? आइए, इस पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Chennai Security Breach During CM Vijay Road Walk Man Breaks Police Cordon Lunges at Him Overpowered by Guards
मुख्यमंत्री विजय की सुरक्षा में सेंध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की सुरक्षा में शुक्रवार को उस समय बड़ी चूक सामने आई, जब चेन्नई के कोलाथुर इलाके में उनके अचानक किए गए रोड वॉक के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति सुरक्षा घेरा तोड़कर तेजी उनकी तरफ बढ़ने लगा। इस घटना से मुख्यमंत्री के आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मियों में कुछ पल के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के समय विजय बच्चों के साथ बाल दिवस मनाने के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री विजय कोलाथुर में अपने काफिले से नीचे उतरे और अचानक लोगों के बीच पहुंचकर रोड वॉक करने लगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़क के दोनों ओर मौजूद थे। मुख्यमंत्री के साथ सामाजिक कल्याण एवं महिला सशक्तीकरण मंत्री के जगदेश्वरी भी चल रही थीं। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति अचानक भीड़ से निकलकर मंत्री के पास से तेजी से आगे बढ़ा और मुख्यमंत्री की तरफ बढ़ने की कोशिश की। इस अप्रत्याशित हरकत से विजय और उनके सुरक्षाकर्मी कुछ पल के लिए चौंक गए। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल उस व्यक्ति को दबोच लिया और स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विजय की सुरक्षा में सेंध कैसे लगी?

  • पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए व्यक्ति की पहचान और उसके मुख्यमंत्री की तरफ बढ़ने के पीछे की वजह जानने के लिए पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने उसकी मंशा को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। सुरक्षा कर्मियों द्वारा व्यक्ति को पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री विजय ने अपना रोड वॉक जारी रखा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इस दौरान उनके चारों ओर जेड प्लस सुरक्षा के जवान मौजूद रहे। विजय ने सड़क के किनारे धातु के बैरिकेड के पीछे खड़े लोगों की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी किया। इसके बाद वह कोलाथुर के मदुमानगर स्थित चेन्नई नगर निगम मिडिल स्कूल पहुंचे।
  • यहां उन्होंने बाल दिवस के मौके पर बच्चों से मुलाकात की और अपनी मौजूदगी में उनके बीच केक तथा शुभकामना कार्ड बांटे। उन्होंने स्कूल की कक्षाओं में जाकर बच्चों को ये चीजें दीं। इसी कार्यक्रम के साथ राज्यभर में बाल दिवस से जुड़े कार्यक्रम की शुरुआत भी हुई।


घटना का वीडियो वायरल होने के बाद क्या सामने आया?
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में एक व्यक्ति को अचानक मुख्यमंत्री की तरफ झपटते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। इस घटना ने मुख्यमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। खास बात यह है कि विजय जब से अभिनय की दुनिया छोड़कर मुख्यमंत्री बने हैं, तब से राज्य में उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed