{"_id":"6af59a71be3f517c3e059792","slug":"rrb-alp-answer-key-2026-question-paper-response-sheet-active-from-november-12-raise-objections-till-19-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे भर्ती: असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा की आंसर-की जारी, शाम सात से दर्ज करा सकेंगे आपत्ति, जानें प्रक्रिया","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
रेलवे भर्ती: असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा की आंसर-की जारी, शाम सात से दर्ज करा सकेंगे आपत्ति, जानें प्रक्रिया
Thu, 12 Nov 2026 04:22 PM IST
शिवम तिवारी
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Thu, 12 Nov 2026 04:22 PM IST
सार
RRB ALP Answer Key Out: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 की सीबीटी-1 परीक्षा की आंसर-की, प्रश्नपत्र और रिस्पॉन्स शीट देखने का मौका दिया है। उम्मीदवार 12 नवंबर शाम सात बजे से 19 नवंबर रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। हर सवाल पर आपत्ति के लिए 50 रुपये फीस देनी होगी।
विज्ञापन
RRB ALP Answer Key 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 की सीबीटी-1 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 को शाम सात बजे से अपना प्रश्नपत्र, दिए गए जवाब और आंसर-की देख सकेंगे। इसके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इस सुविधा के जरिए अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। अगर किसी सवाल, उसके विकल्प या जारी की गई आंसर-की में गलती नजर आती है तो उम्मीदवार तय समय के अंदर उस पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति?
आरआरबी के नोटिस के मुताबिक, उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र, रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की देखने के साथ आपत्ति दर्ज कराने का मौका 19 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक मिलेगा। इस तारीख और समय के बाद आपत्ति दर्ज करने की सुविधा बंद कर दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें। पहले अपने प्रश्नपत्र और जवाबों को ध्यान से जांच लें। अगर किसी सवाल, विकल्प या आंसर-की में कोई गलती मिलती है तो उसके समर्थन में जरूरी जानकारी के साथ समय रहते आपत्ति दर्ज करा दें। तय समय के बाद भेजी गई शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
आपत्ति दर्ज कराने के लिए कितनी फीस देनी होगी?
रेलवे भर्ती बोर्ड ने हर सवाल पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 50 रुपये फीस तय की है। इसके अलावा लागू बैंक शुल्क भी देना होगा। यानी उम्मीदवार जितने सवालों पर आपत्ति दर्ज कराएंगे, उसी हिसाब से फीस का भुगतान करना होगा। हालांकि, अगर जांच के बाद उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है तो जमा की गई फीस वापस कर दी जाएगी। इस दौरान लागू बैंक शुल्क काट लिया जाएगा। फीस की वापसी उसी बैंक खाते में की जाएगी, जिससे उम्मीदवार ने ऑनलाइन भुगतान किया होगा। इसलिए भुगतान करते समय सही खाते और लेनदेन की जानकारी का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन