Sarkari Naukri 2021 LIVE: कई विभागों और कंपनियों में भर्ती, 10वीं पास हैं आवेदन के पात्र
{"_id":"6148135a8ebc3eb6c127e805","slug":"sarkari-naukri-2021-live-govt-jobs-latest-news-updates-apply-online-for-government-jobs","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 LIVE: कई विभागों और कंपनियों में भर्ती, 10वीं पास हैं आवेदन के पात्र","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 20 Sep 2021 05:05 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Mon, 20 Sep 2021 05:05 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2021 LIVE Updates Today in Hindi: 10वीं पास से लेकर पीएचडी धारक हों या पहले से किसी सरकारी या गैर सरकारी संस्थान में कार्यरत कर्मचारी हों अथवा ऐसे विद्यार्थी जो अभी अध्ययन कर रहे हैं और सेना के विभिन्न अनुभागों और बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आप सभी तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं।
विज्ञापन
sarkari naukri live updates 2021
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
05:06 PM, 20-Sep-2021
Sarkari Naukri 2021: वायुसेना में मल्टी टास्किंग स्टाफ की भर्ती
उम्मीदवार रोजगार समाचार पत्र में इस भर्ती विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों (यानी दो अक्तूबर) के भीतर निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार वायु सेना आधिकारिक वेबसाइट पर IAF Recruitment 2021 की अधिसूचना की पढ़ एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
04:32 PM, 20-Sep-2021
Sarkari Naukri 2021: वायुसेना में मल्टी टास्किंग स्टाफ के 174 रिक्त पदों पर भर्ती
इंडियन एयरफोर्स की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ के अपने 174 रिक्त पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत कुक, एलडीसी, स्टोर कीपर, पेंटर, अधीक्षक, और अन्य कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार रिक्तियों और योग्यता की विस्तृत जानकारी इस खबर में पढ़ सकते हैं। वहीं, योग्य एवं पात्र उम्मीदवार अधिसूचना में उल्लेखित किसी भी वायु सेना स्टेशन पर ऑफलाइन मोड के माध्यम से उपरोक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
03:45 PM, 20-Sep-2021
Sarkari Naukri 2021: वायुसेना ने 10वीं पास के लिए निकालीं नौकरियां
सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। भारतीय वायु सेना ने ग्रुप सी सिविलियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत 10वीं कक्षा पास कर चुके युवा भी आवेदन के पात्र हैं। 10वीं पास की योग्यता रखने वाले और भारतीय वायु सेना (IAF) का हिस्सा बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
02:56 PM, 20-Sep-2021
सरकारी नौकरी : RSMSSB VDO रिक्तियों के लिए आवेदन करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “Recruitment Advertisement” पर क्लिक करें।
- ग्राम विकास अधिकारी - 2021 के लिए "ऑनलाइन आवेदन करें" पर क्लिक करें।
- प्रोफाइल बनाने के लिए पंजीकरण करें और आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें।
- फीस का भुगतान करें, दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।
- एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
01:50 PM, 20-Sep-2021
Sarkari Vacancy: RSMSSB VDO के लिए आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 450 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि पिछडे़ वर्ग / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये ही लागू हैं। वहीं, एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू है।
12:53 PM, 20-Sep-2021
Govt Jobs : RSMSSB VDO की चयन प्रक्रिया
RSMSSB ग्राम विकास अधिकारी के लिए भर्ती परीक्षा राज्य सेवा भर्ती पैटर्न के अनुसार आयोजित की जाएगी। पहले प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगा, उसके बाद मुख्य परीक्षा होगी। वीडीओ प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर 2021 में आयोजित की जाएगी और इसके बाद योग्य उम्मीदवार फरवरी 2022 में मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:51 AM, 20-Sep-2021
सरकारी नौकरियां 2021: VDO भर्ती पात्रता मापदंड एवं शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
आवेदक के पास भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एक्रीडेशन डिपार्टमेंट (DOEACC) से ओ लेवल के प्रमाण पत्र के साथ किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। पात्रता मापदंड एवं शैक्षिक योग्यता का अधिक विवरण अधिसूचना में दिया गया है। हालांकि, सामान्य तौर पर आवेदक की उम्र 01 जनवरी, 2022 तक 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आयु सीमा से कम और ज्यादा के उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
10:49 AM, 20-Sep-2021
Sarkari Naukri: यहां निकली 3896 वीडीओ की भर्ती
इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपरोक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अक्तूबर, 2021 तक है। यहां RSMSSB VDO भर्ती 2021 की आधिकारिक अधिसूचना का सीधा लिंक दिया गया है।
10:22 AM, 20-Sep-2021
Sarkari Job 2021: Gram Vikas Adhikari Bharti 2021
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) यानी कर्मचारी चयन बोर्ड, राजस्थान ने VDO - ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer) के 3896 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। विलेज डेवलवमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी ऑनलाइन मोड में शुरू हो चुकी है।
10:12 AM, 20-Sep-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE: कई विभागों और कंपनियों में भर्ती, 10वीं पास हैं आवेदन के पात्र
LIVE Sarkari Naukri Updates 2021: सेना के विभिन्न अनुभागों और बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आप सभी तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां हैं।