{"_id":"6ab2d042d918d27ffd08d1e4","slug":"katra-rail-line-to-be-doubled-new-bridge-to-be-built-over-the-saryu-ayodhya-news-c-13-1-lko1125-1931562-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कटरा रेल लाइन होगी डबल, सरयू पर बनेगा नया पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कटरा रेल लाइन होगी डबल, सरयू पर बनेगा नया पुल
Wed, 23 Sep 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या से कटरा के बीच रेल सफर को गति देने के लिए करीब 466.39 करोड़ रुपये की लागत से 9.65 किलोमीटर लंबे रेलखंड का दोहरीकरण किया जाएगा। इस मार्ग पर ट्रेनों के संचालन के लिए दूसरा ट्रैक बिछाया जाएगा। इससे एक ही लाइन पर ट्रेनों को पास कराने के लिए रोकने की समस्या कम होगी और परिचालन क्षमता बढ़ेगी।
आगे मनकापुर तक भी रेल दोहरीकरण किया जाना है। परियोजना के लिए भूमि संबंधी प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। जून में केंद्र सरकार ने कटरा-अयोध्या धाम दोहरीकरण परियोजना के लिए गोंडा के विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को सक्षम प्राधिकारी बनाया था। सूत्रों के अनुसार, प्रशासनिक स्तर पर जमीन के चिह्नीकरण और मुआवजा निर्धारण से जुड़ी प्रक्रिया का आकलन किया जा रहा है।
अभी यह रेलखंड सिंगल लाइन है। अयोध्या धाम से निकलने के बाद रामघाट हाल्ट, कटरा, नवाबगंज गोंडा हाल्ट और टिकरी होते हुए मनकापुर तक यही एक लाइन है। ऐसे में एक दिशा की ट्रेन को दूसरी दिशा की ट्रेन के निकलने का इंतजार करना पड़ता है। अयोध्या से कटरा का यह मार्ग आगे मनकापुर और गोंडा की ओर रेल नेटवर्क से जुड़ता है। इसी रेलखंड से रोजाना करीब एक दर्जन सवारी और एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें अयोध्या धाम-मनकापुर मेमू, अयोध्या कैंट-मनकापुर पैसेंजर, अयोध्या-गोरखपुर पैसेंजर के अलावा लंबी दूरी की वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं। (संवाद)
विज्ञापन
सरयू पर बनेगा नया रेल पुल
अयोध्या-कटरा रेलखंड के दोहरीकरण में सरयू नदी पर नया रेलवे पुल बनाया जाएगा। प्रस्तावित पुल करीब एक किलोमीटर लंबा होगा। यह दोहरी लाइन के दूसरे ट्रैक का हिस्सा रहेगा। मौजूदा पुल के समानांतर बनने वाले इस नए पुल के बाद अयोध्या की ओर से आने-जाने वाली ट्रेनों के लिए अप और डाउन लाइन अलग हो जाएगी।
अयोध्या-कटरा रेलखंड के दोहरीकरण के लिए 466.39 करोड़ रुपये स्वीकृत हैं। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जमीन उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा।
- हिमांशु राव, पीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे