Gram Vikas Adhikari Bharti 2021: यहां निकली 3896 वीडीओ की भर्ती, यहां पढ़ें आवेदन से चयन तक की जानकारी
RSMSSB ग्राम विकास अधिकारी के लिए भर्ती परीक्षा राज्य सेवा भर्ती पैटर्न के अनुसार आयोजित की जाएगी।पहले प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगा, उसके बाद मुख्य परीक्षा होगी। वीडीओ प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर 2021 में आयोजित की जाएगी और इसके बाद योग्य उम्मीदवार फरवरी 2022 में मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) यानी कर्मचारी चयन बोर्ड, राजस्थान ने VDO - ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer) के 3896 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी ऑनलाइन मोड में शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपरोक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिक्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अक्तूबर, 2021 तक है।
यहां RSMSSB VDO भर्ती 2021 की आधिकारिक अधिसूचना का सीधा लिंक दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Police Bharti 2021: इस सूबे की पुलिस ने निकाली कांस्टेबल के 2340 पदों पर भर्ती, यह है पूरी प्रोसेस
पात्रता मापदंड एवं शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
आवेदक के पास भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एक्रीडेशन डिपार्टमेंट (DOEACC) से ओ लेवल के प्रमाण पत्र के साथ किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। पात्रता मापदंड एवं शैक्षिक योग्यता का अधिक विवरण अधिसूचना में दिया गया है। हालांकि, सामान्य तौर पर आवेदक की उम्र 01 जनवरी, 2022 तक 18 वर्ष से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आयु सीमा से कम और ज्यादा के उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी के ट्वीट पर धर्मेंद्र प्रधान के ताबड़तोड़ जवाब, युवराज कहकर दिया सुप्रीम कोर्ट का हवाला
RSMSSB VDO की चयन प्रक्रिया
RSMSSB ग्राम विकास अधिकारी के लिए भर्ती परीक्षा राज्य सेवा भर्ती पैटर्न के अनुसार आयोजित की जाएगी।पहले प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगा, उसके बाद मुख्य परीक्षा होगी। वीडीओ प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर 2021 में आयोजित की जाएगी और इसके बाद योग्य उम्मीदवार फरवरी 2022 में मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
RSMSSB VDO के लिए आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 450 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि पिछडे़ वर्ग / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये ही लागू हैं। वहीं, एससी/ एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू है।
यह भी पढ़ें : UCEED 2022: यूसीईईडी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई, आईआईटी बॉम्बे के जिम्मे है परीक्षा
RSMSSB VDO रिक्ति 2021 के लिए आवेदन करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “Recruitment Advertisement” पर क्लिक करें।
- ग्राम विकास अधिकारी - 2021 के लिए "ऑनलाइन आवेदन करें" पर क्लिक करें।
- प्रोफाइल बनाने के लिए पंजीकरण करें और आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें।
- फीस का भुगतान करें, दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।
- एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
यहां RSMSSB VDO रिक्ति 2021 के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक है।