फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 LIVE: एनटीपीसी में बड़ी भर्तियां, इन 672 पदों पर जल्द करें आवेदन

Mon, 08 Mar 2021 09:27 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 08 Mar 2021 09:27 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
sarkari naukri 2021 live government: apply for these government jobs
सरकारी नौकरी 2021 लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:09 PM, 08-Mar-2021

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद पर भर्ती, आठवीं व दसवीं पास कर सकते हैं आवेदन 

महिला बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 08वीं / 10वीं / समकक्ष उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। डब्ल्यूसीडी कर्नाटक आंगनबाड़ी भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट https://anganwadirecruit.kar.nic.in/  पर जा सकते हैं। 

04:23 PM, 08-Mar-2021

जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर के 1837 पदों पर भर्ती, 13 मार्च तक करें आवेदन 

गौहाटी विश्वविद्यालय ने 1837 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार 27 फरवरी, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए 18 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम आयु वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की नियुक्ति एग्रीकल्चर एक्सटेंशन असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर इत्यादि पद पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 13 मार्च, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि जानने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

विज्ञापन
03:14 PM, 08-Mar-2021

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में रिसर्च असिस्टेंट की जरूरत, अभी करें आवेदन

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने कुल 32 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की दी है। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लॉ क्लर्क कम रिसर्च असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास ज्वाइंनिंग के वक्त वकालत की डिग्री होना जरूरी है। इन पदों के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष से कम होना आवश्यक है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर योग्यता, महत्वपूर्ण तिथियां आदि की देख सकते हैं।  

02:15 PM, 08-Mar-2021

दसवीं पास अभ्यर्थी के लिए 641 पदों पर भर्ती, वेतन 60,500 रुपये तक

पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 641 पदों पर भर्ती हेतु वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के मुताबिक ग्रेड IV के 507, जूनियर असिस्टेंट (एचक्यू) के 61, जूनियर असिस्टेंट (सब-ऑर्डिनेट) के 115 पद और इलेक्ट्रीशियन/प्लांट ऑपरेटर के 11 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया 2 मार्च से 13 मार्च, 2021 तक जारी रहेगी। दसवीं पास अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को 12,500 रुपये से 60,500 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।  

01:14 PM, 08-Mar-2021

महिला दिवस 2021: एनटीपीसी चलाएगा महिला भर्ती अभियान, एग्जीक्यूटिव के पद पर होगी नियुक्ति

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। वह जल्द ही महिला अधिकारियों के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाएगा। इस अभियान के तहत महिला एग्जीक्यूटिव की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने हेतु महिलाओं से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही महिलाओं को चाइल्ड केयर लीव, मैटरनिटी लीव, सब्बैटिकल लीव और बच्चा गोद लेने या सरोगेसी से चाइल्ड डिलीवरी की स्थितियों में एनटीपीसी स्पेशल चाइल्ड केयर लीव भी दी जाएगी।  

12:18 PM, 08-Mar-2021

जिला न्यायालय में भर्तियां, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन

जिला न्यायालय में चपरासी के 31 पदों पर 5 मार्च, 2021 से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदकों की भर्ती बेलगाम (कर्नाटक) के जिला न्यायालय में की जाएगी। दसवीं पास अभ्यर्थी इसके लिए 25 मार्च, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 17,000 से 28,950 तक की सैलरी दी जा सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
11:07 AM, 08-Mar-2021

केवीएस लखनऊ में आज से वॉक-इन इंटरव्यू की होगी शुरुआत 

केंद्रीय विद्यालय, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) द्वारा ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर और प्राइमरी टीचर समेत कई पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक पदानुसार 8 से 10 मार्च, 2021 को वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। आवेदकों को अपने साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन फॉर्म लेकर जाना होगा। बता दें इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 मार्च रखी गई थी।

10:09 AM, 08-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: एनटीपीसी में बड़ी भर्तियां, इन 672 पदों पर जल्द करें आवेदन

सीमा सड़क संगठन की बॉर्डर रोड्स विंग में 459 पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ड्राफ्ट्समैन, सुपरवाइजर स्टोर, रेडियो मैकेनिक, लैब असिस्टेंट, मल्टी स्किल्ड वर्कर एंड स्टोर कीपर टेक्निकल के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 से लेकर 92,300 तक का वेतन भी दिया जाएगा। अगर आप इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन की अंतिम तिथि, पदों का विवरण आदि देख सकते हैं
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed