2021 Madhya Pradesh MP High Court Recruitment 2021: अदालत में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर आया है। वे मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में नौकरी पा सकते हैं। अगर आप वकालत यानी एलएलबी की पढ़ाई कर पूरी कर चुके हैं या फिर एलएलबी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं, दोनों स्थिति में आप उच्च न्यायालय में नौकरी के लिए आवेदन करने की पात्रता रखते हैं। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर पीठ ने लॉ क्लर्क कम रिसर्च असिस्टेंट के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है। उच्च न्यायालय की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इन पदों पर एलएलबी की पढ़ाई कर चुके एवं अंतिम वर्ष में अध्ययनरत युवा आवेदन कर सकते हैं। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने कुल 32 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। न्यायालय में नियुक्ति के लिए इन पदों के लिए संबंधित आवेदकों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के दौरान अपनी योग्यता साबित करनी होगी। लॉ क्लर्क कम रिसर्च असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के पास ज्वाइंनिंग के वक्त वकालत की डिग्री होना जरूरी है। इन पदों के लिए आवेदक उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष से कम होना आवश्यक है। हालांकि, 30 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
MP High Court Recruitment 2021: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में निकली भर्तियां, ऐसे करें आवेदन
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sun, 07 Mar 2021 05:42 PM IST
सार
- मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने 32 पदों पर भर्ती शुरू की
- 30 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं
- आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च, 2021 है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन