फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021: सीमा सड़क संगठन के बॉर्डर रोड्स विंग में बंपर भर्ती शुरू

Wed, 03 Mar 2021 02:52 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 03 Mar 2021 02:52 PM IST
विज्ञापन
BRO Recruitment 2021 BORDER ROADS WING vacancy apply for BRO 459 post
सीमा सड़क संगठन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन सीमा सड़क संगठन यानी बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन की बॉर्डर रोड्स विंग में बंपर भर्ती शुरू हुई है। बीआरओ रिक्रूटमेंट 2021 के तहत रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में ड्राफ्ट्समैन, सुपरवाइजर स्टोर, रेडियो मैकेनिक, लैब असिस्टेंट, मल्टी स्किल्ड वर्कर एंड स्टोर कीपर टेक्नीकल की भर्ती को मंजूरी दी है। गौरतलब है कि सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। बहुत से युवा 12वीं परीक्षा पास होने के बाद से ही  प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लग जाते हैं। तैयारी करते समय सिर्फ आवेदन निकालने और परीक्षा का इंतजार रहता है। कभी-कभी युवा तमाम ऐसी वेबसाइटों पर नौकरी संबंधित जानकारी सर्च करते हैं जहां उनको आधी अधूरी जानकारी मिलती है और वे आवेदन करने से चूक जाते है। ऐसे में amarujala.com आपको प्रतिदिन नई सरकारी नौकरी और उनसे संबंधित सभी जानकारी देता है। सीमा सड़क संगठन में रिक्त 459 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने के संबंध में आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं। सीमा सड़क संगठन यानी बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन की भर्ती संबंधी पूरी जानकारी विस्तार से इस खबर में आगे दी गई है। अधिक जानकारी के लिए कृपया अगली स्लाइड्स पढ़ें। 

BRO Recruitment 2021 BORDER ROADS WING vacancy apply for BRO 459 post
bro - फोटो : ani

बीआरओ भर्ती 2021 अधिसूचना
सीमा सड़क संगठन में विभिन्न पदों के लिए अधिसूचना बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। बीआरओ भर्ती 2021 के लिए कुल 459 पदों के लिए योग्यता संबंधी जानकारी बीआरओ भर्ती 2021 अधिसूचना में दी गई है। बीआरओ भर्ती 2021 अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  
 

BRO Recruitment 2021 BORDER ROADS WING vacancy apply for BRO 459 post
Border Road Organisation - फोटो : पीटीआई

पदों का विवरण   

  • ड्राफ्ट्समैन : 43
  • सुपरवाइजर स्टोर : 11
  • रेडियो मैकेनिक : 04
  • लैब असिस्टेंट : 01
  • मल्टी-स्किल्ड वर्कर (मेसन या राजमिस्त्री) : 100
  • मल्टी-स्किल्ड वर्कर (स्टेटिक इंजन ड्राइवर) : 150
  • स्टोर कीपर तकनीकी : 150

कुल : 459
 

विज्ञापन
विज्ञापन
BRO Recruitment 2021 BORDER ROADS WING vacancy apply for BRO 459 post
बीआरओ की जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

वेतन विवरण 

  • ड्राफ्ट्समैन वेतन स्तर-5 : 29,200-92,300 रुपए
  • पर्यवेक्षक स्टोर वेतन स्तर-4 : 25,500-81,100 रुपए
  • रेडियो मैकेनिक वेतन स्तर-4 : 25,500-81,100 रुपए
  • लैब असिस्टेंट वेतन स्तर-3 : 21,700-69,100 रुपए
  • मल्टी-स्किल्ड वर्कर वेतन स्तर-1 : 18,000-56,900 रुपए
  • स्टोर कीपर तकनीकी वेतन स्तर-2 :  19,900-63,200 रुपए
विज्ञापन
BRO Recruitment 2021 BORDER ROADS WING vacancy apply for BRO 459 post
BRO - फोटो : ANI

आवेदन कैसे करें 
आवेदन की अंतिम तिथि 03 अप्रैल, 2021 है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 03 अप्रैल, 2021 तक भर्ती के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र संबंधित दस्तावेजों के साथ 45 दिनों के भीतर  Commandant GREF Centre, Dighi camp, Pune- 411015 भेजना आवश्यक है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed