फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Live 2020: सरकारी नौकरी पाने के लिए 10वीं पास से लेकर स्नातक जल्द करें आवेदन

Sun, 31 May 2020 04:52 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sun, 31 May 2020 04:52 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live : सरकारी नौकरी पाने के लिए आज युवा कड़ी मेहनत कर रहे हैं। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है एक सही मौके की। amarujala.com आपको उन सरकारी विभागों में भर्तियों के बारे में बताएंगे, जिनके लिए आप आज आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आपको पदों के विज्ञापन लिंक भी यहीं मिलेंगे। इसके साथ ही इन नौकरियों में कब से आवेदन होंगे, कितने पदों पर किस माध्यम से भर्तियां होंगी आदि जानकारी भी देंगे। पढ़ते हैं आगे...
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 Live : BPNL, OSCB, WCD Delhi, UPSC and other posts, govt Jobs are waiting for you
sarkari naukri live 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:33 PM, 31-May-2020
RPSC Recruitment 2020 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। बता दें कि आयोग द्वारा ये भर्ती इंस्पेक्टर फैक्टरी और बॉयलर के पदों पर निकाली गई हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
04:02 PM, 31-May-2020
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) में अने पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आपको बता दें कि प्रोफेसर, एडिशनल, प्रोफेसर,एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले यानी 12 जून, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
02:46 PM, 31-May-2020

राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कई पद हैं खाली, कुछ पदों के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि

RGSSH Recruitment 2020: राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (RGSSH) दिल्ली में नौकरी करने का सुनहरा मौका हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास एक और मौका है। RGSSH ने निम्न पदों में से कुछ पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। आवेदक अब 06 जून तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
01:42 PM, 31-May-2020

8वीं, 12वीं और स्नातकों के लिए नौकरी का शानदार मौका, राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड ने मांगे हैं आवेदन

राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, असम, गुवाहाटी में नौकरी करने का सुनहरा मौका सामने आया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जो यहां नौकरी करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून, 2020 है।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
12:52 PM, 31-May-2020

कैंटोनमेंट बोर्ड में क्लर्क, फायरमैन समेत कई पद खाली, 12वीं पास युवाओं को मिला आवेदन का एक और मौका

रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तहत आने वाले कार्यालय छावनी परिषद (कसौली) ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कई रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर होने वाली भर्तियों की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2020 थी। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
12:14 PM, 31-May-2020
Indian Oil Corporation Limited 2020 : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इन खाली पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए गए ही मान्य होंगे। जो उम्मीदवार नौकरी करने के इच्छुक हैं, उन्हें बता दें कि यह अधिसूचना 24 फरवरी, 2020 को जारी की गई थी जिसके तहत कुल 500 पदों पर ये भर्तियां होनी थी। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
11:23 AM, 31-May-2020

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद में हो रही हैं भर्तियां, युवाओं को मिल आवेदन करने का एक और मौका

ICCR Recruitment 2020: भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद यानि आईसीसीआर ने क्लर्क, स्टेनो समेत अन्य कई पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। उम्मीदवार अब 06 जून तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें पहले आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई थी।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
10:44 AM, 31-May-2020

इस बैंक में हो रही हैं भर्तियां, यहां 700 से ज्याद पद हैं खाली

स्टेट कॉपरेटिव बैंक ने बैंकिंग असिस्टेंट, असिस्टेंट मैनेजर और सिस्टम मैनेजर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं। वे 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
09:51 AM, 31-May-2020

BPNL: 10वीं, 12वीं पास के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, आज ही करें आवेदन

BPNL Recruitment 2020: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड (BPNL) में कई विभिन्न पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये भर्तियां 1000 हजार से ज्यादा पदों पर की जा रही हैं। उम्मीदवार BPNL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
08:54 AM, 31-May-2020

रेलवे में निकली हैं स्टाफ नर्स की नौकरियां

Eastern Railway Recruitment 2020: पूर्वी रेलवे ने हावड़ा डिविजन स्थित ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में कॉन्ट्रैक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर और नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट (स्टाफ नर्स) के कुल 50 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed