फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Eastern Railway to Recruit Staff Nurse & Contract Medical Practitioners, Last Date Tomorrow

रेलवे में निकली हैं स्टाफ नर्स की नौकरियां, आज है आवेदन की आखिरी तारीख

Sat, 30 May 2020 05:40 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 30 May 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Eastern Railway to Recruit Staff Nurse & Contract Medical Practitioners, Last Date Tomorrow
रेलवे में स्टाफ नर्स की नौकरी

Eastern Railway Recruitment 2020: पूर्वी रेलवे ने हावड़ा डिविजन स्थित ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल में कॉन्ट्रैक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर और नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट (स्टाफ नर्स) के कुल 50 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन करने की कल आखिरी तारीख है। अगर आपने अभी तक इन नौकरियों के लिए आवेदन नहीं किया है, तो 31 मई तक हर हाल में कर लें। इन नौकरियों के लिए पूर्वी रेलवे द्वारा व्हाट्सएप या टेलीफोन के माध्यम से इंटरव्यू लिया जाएगा।

विज्ञापन


अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन ईमेल के जरिए कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने सारे डॉक्यूमेंट स्कैन करते  fightcorona.howrah@gmail.com पर मेल करके इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कॉन्ट्रैक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर और नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट (स्टाफ नर्स) पद के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। अलग-अलग पद के लिए उम्र सीमा भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। स्टाफ नर्स के लिए 40 नौकरियों निकली हैं जिनमें प्रति माह वेतन 44900 रुपये निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन


इसी तरह से कॉन्ट्रैक्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर (सीएमपी) के लिए 10 पद निकाले गए हैं जिनमें प्रति माह  75000 रुपये वेतन निर्धारित किया गया है। स्टाफ नर्स के लिए उम्र सीमा 20 से लेकर 40 साल तय की गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। सीएमपी पद के लिए 53 साल उम्र निर्धारित की गई है। ये सभी नौकरियां पश्चिम बंगाल के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed