राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, असम, गुवाहाटी में नौकरी करने का सुनहरा मौका सामने आया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जो यहां नौकरी करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून, 2020 है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आगे दी गई नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
8वीं, 12वीं और स्नातकों के लिए नौकरी का शानदार मौका, राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड ने मांगे हैं आवेदन
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या
फॉरेस्ट 144
स्टेनोग्राफर (ग्रेड-3) 11
फॉरेस्ट गार्ड 812
सर्वर 35
माहूत 28
कारपेंटर 01
ड्राइवर 50
शैक्षिक योग्यता-
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं, 12वीं और स्नातक होना आवश्यक है। इन विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। जिसके लिए आवेदक आगे दी गई ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 25 मई, 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 25 जून, 2020
आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रक्रिया:
उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें। ध्यान रहे किसी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र निरस्त कर दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें : IOCL ने कई पदों के लिए निकाली हैं भर्तियां, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि और पदों की संख्या
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020 Live : रेलवे, आईओसीएल, यूपीएससी समेत कई विभागों में हैं मौके, मिलेगी सरकारी नौकरी
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : अगर है ये योग्यता तो जल्द करें आवेदन, यहां कई पद हैं खाली
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।