फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPF SI Physical Test Schedule 2025: Tentative Dates Released; Know PET/PMT/DV Dates here

RPF SI Physical Test: आरपीएफ एसआई फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख घोषित, लखनऊ में होगी दौड़

Tue, 03 Jun 2025 03:37 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 03 Jun 2025 03:37 PM IST
सार

RPF SI Physical Test 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे सुरक्षा बल सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल मापन परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की तारीखों का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
RPF SI Physical Test Schedule 2025: Tentative Dates Released; Know PET/PMT/DV Dates here
RPF SI Physical Test 2025 - फोटो : Istock

विस्तार

RPF SI Physical Test 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे सुरक्षा बल सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल मापन परीक्षण (PMT) और दस्तावेज सत्यापन (DV) की तारीखों का एलान कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, कंप्यूटर आधारित टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को अब फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की जांच से होकर गुजरना होगा।

विज्ञापन

22 जून से शुरू होगा भर्ती का अगला चरण

जारी हुए आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और दस्तावेज सत्यापन (DV) का संभावित शेड्यूल निम्नानुसार है:

विज्ञापन
  • संभावित तिथियां: 22 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक
  • रिपोर्टिंग समय: सुबह 4:00 बजे
  • स्थान: जगजीवन राम आरपीएफ अकादमी, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले पहुंचें और सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें।

यह भी पढ़ें- यूपी में अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, पुलिस और पीएसी भर्ती में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल लेटर डाउनलोड कैसे करें?

उम्मीदवारों को ई-कॉल लेटर परीक्षा तिथि से लगभग 2 हफ्ते पहले जारी किया जाएगा। इसे RRB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। कॉल लेटर में लिखी गई सभी हिदायतों को ध्यानपूर्वक पढ़ना और पालन करना आवश्यक होगा।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में क्या लाएं?

  • सभी ओरिजिनल दस्तावेज
  • हर दस्तावेज की दो-दो सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी
  • एडमिट कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जो उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट में सफल होंगे, उन्हीं का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन उसी दिन किया जाएगा।

ध्यान देने वाली बात यह के कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि भर्ती पूरी तरह मेरिट पर आधारित होगी और किसी भी बिचौलिए या फर्जी वादे से सावधान रहने की हिदायत दी है। बोर्ड का कहना है कि सोशल मीडिया या अनौपचारिक सूचनाओं पर यकीन न करें, सिर्फ बोर्ड की वेबसाइट पर डाली गई ऑफिशियल जानकारी ही मान्य होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed