फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Agniveer Quota 2025: Big Relief for Ex-Agniveers, 20% Reservation in UP Police and PAC Recruitment

UP Agniveer Quota 2025: यूपी में अग्निवीरों को बड़ा तोहफा, पुलिस और पीएसी भर्ती में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण

Tue, 03 Jun 2025 01:07 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 03 Jun 2025 01:07 PM IST
सार

UP Agniveer Quota 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस और PAC भर्ती में 20% आरक्षण देने का निर्णय लिया है। साथ ही आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। 

विज्ञापन
UP Agniveer Quota 2025: Big Relief for Ex-Agniveers, 20% Reservation in UP Police and PAC Recruitment
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

UP Agniveer Quota 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने देश सेवा कर चुके अग्निवीरों को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में पुलिस आरक्षी, पीएसी, आरक्षी घुड़सवार एवं फायरमैन की भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। यही नहीं, इन उम्मीदवारों को आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि यह फैसला लखनऊ स्थित लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया, जो मंगलवार सुबह 11 बजे शुरू हुई थी। बैठक में गृह विभाग की ओर से लाया गया यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।
विज्ञापन

 

क्या है अग्निवीर योजना?

अग्निपथ योजना, जिसे केंद्र सरकार ने 2022 में शुरू किया था, भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना में युवाओं को चार साल की सेवा के लिए ‘अग्निवीर’ के रूप में भर्ती करने की प्रक्रिया है। इस दौरान छह महीने का प्रशिक्षण दिया जाता है और सेवा पूरी होने पर प्रदर्शन के आधार पर 25% अग्निवीरों को स्थायी सेवा में रखा जाता है। बाकी 75% युवाओं को अन्य सेवाओं में अवसर तलाशने का रास्ता मिलता है।

कितने अग्निवीर होंगे लाभान्वित?

पहले बैच के अग्निवीरों का कार्यकाल 2026-27 में समाप्त होगा। अनुमान है कि करीब 1 लाख अग्निवीरों में से 25 हजार को सेना में स्थायी नियुक्ति दी जाएगी, जबकि बाकी को नागरिक सेवाओं में अवसर मिलेंगे। ऐसे में यूपी सरकार का यह कदम लाखों युवाओं के लिए रोजगार का एक नया द्वार खोलता है।

योगी सरकार ने निभाया अपना वादा

योजना की शुरुआत के समय ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वादा किया था कि चार साल की सेवा के बाद लौटने वाले अग्निवीरों को उत्तर प्रदेश पुलिस और PAC में प्राथमिकता दी जाएगी। अब इस वादे को 20% आरक्षण की नीति लागू करके साकार कर दिया गया है। यह कदम न केवल पूर्व अग्निवीरों को एक स्थायी करियर की दिशा में प्रेरित करेगा, बल्कि सुरक्षा बलों को भी अनुभवी और प्रशिक्षित युवा मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed