फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Recruitment in Ordnance factory Kolkata

टीचर, क्लर्क और ड्राइवर के पदों पर बड़ी भर्ती

Sat, 25 Apr 2015 03:40 PM IST
Updated Sat, 25 Apr 2015 03:40 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Ordnance factory Kolkata

ऑर्डनेंस फैक्टरी, दमदम कोलकाता में 55 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। जारी की गई कुल रिक्तियों में शिक्षक के 2 पद, आशुलिपिक का 1 पद, भंडारी के 4 पद, अवर श्रेणी लिपिक (एलडीसी) के 9 पद, बावर्ची के 4 पद, दरबान के 12 पद, फायरमैन के 6 पद, सिविलियन मोटर चालक का 1 पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के 16 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत दरबान के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अन्य सभी पदों पर के लिए 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु के तहत दरबान, फायरमैन, अवर श्रेणी लिपिक और आशुलिपिक के लिए 27 वर्ष, शिक्षक और भंडारी के लिए 30 वर्ष तथा मल्टी टास्किंग स्टाफ व सिविलियन मोटर चालक के लिए क्रमशः 25 और 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में प्रदान की गई है।
विज्ञापन

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

Recruitment in Ordnance factory Kolkata

इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए आवेदक फैक्टरी की आधिकारिक वेबसाइट से द‌िए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। पंजीकृत आवेदन पत्र का प्रिंटआउट को दस्तावेजों की प्रतियों के साथ 'पोस्ट बॉक्स नं. 12026, कोस्सीपोर पोस्ट ऑफिस कोलकाता 700002' के पते पर भेजें।। इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा / साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 मई, 2015 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन जमा किए गए आवेदन के प्रिंटआउट भेजने की अंतिम तिथि 28 मई, 2015 है। आवेदन करने और आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार फैक्टरी की वेबसाइट http://applyfortest.com/ofdc2/inputs/ad11.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed