फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PPSC Recruitment 2021 punjab public service commission released recruitment for the post of  Veterinary Officer, know how to apply here

PPSC Recruitment 2021: पंजाब लोक सेवा आयोग में पशु चिकित्सा अधिकारी के 353 पदों पर हो रही है भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Tue, 23 Nov 2021 03:54 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 23 Nov 2021 03:54 PM IST
सार

PPSC Recruitment 2021: पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा जारी इस भर्ती में पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास के पदों पर नियुक्ति की जानी है। इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु सीमा 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा के लिए 1 जनवरी 2021 को आधार माना जाएगा। 

विज्ञापन
PPSC Recruitment 2021 punjab public service commission released recruitment for the post of  Veterinary Officer, know how to apply here
PPSC Recruitment 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। पंजाब लोक सेवा आयोग के द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी  के पदों पर ग्रुप ए के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के माध्यम से आयोग द्वारा कुल 353 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।  जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वह पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही होगी।  

विज्ञापन


उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें की पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा जारी इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर 2021 तक है। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए जल्द से जल्द पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर दें।
विज्ञापन


भर्ती के लिए आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा जारी इस भर्ती में पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास के पदों पर नियुक्ति की जानी है। इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु सीमा 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा के लिए 1 जनवरी 2021 को आधार माना जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु चिकित्सा अधिकारी  के पद पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदक के पास भारतीय पशु चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से वेटनरी साइंस और पशुपालन में स्नातक की डिग्री आवश्यक है। इसके साथ ही आवेदकों का भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के द्वारा पंजीकृत होना भी जरूरी है।


आवेदन शुल्क
सभी राज्यों से आवेदन करने वाले एससी, एसटी और पंजाब के अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रूपये आवेदन शुल्क जमा करना होंगे। पंजाब के भूतपूर्व सैनिकों को और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देने होंगे। अन्य वर्ग के उम्मीदवारों , पंजाब के खिलाड़ी और अनिय सभी उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये आवेदन शुल्क है। 

कैसे करें आवेदन?

1. उम्मीदवार सबसे पहले पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाएं 
2. होम पेज पर पंजीकरण के सेक्शन में basic details पर क्लिक करें।
3.अपने पद को चुने।
4. अब अपने आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
5. मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारियों को दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
6. अब ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed