फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   OPSC Civil Judge Recruitment odisha public service commission invited application for the Recruitment of Civil Judge under OPSC Judicial Service Recruitment 2021-22, sarkari naukri

OPSC Civil Judge Recruitment: इस राज्य में जज के पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया 

Tue, 04 Jan 2022 08:16 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 04 Jan 2022 08:16 PM IST
सार

OPSC Civil Judge Recruitment: ओडिशा लोक सेवा आयोग सिविल जज भर्ती 2021 के माध्यम से कुल 53 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आयोग ने कुछ समय पहले ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया था।

विज्ञापन
OPSC Civil Judge Recruitment odisha public service commission invited application for the Recruitment of Civil Judge under OPSC Judicial Service Recruitment 2021-22, sarkari naukri
OPSC Civil Judge Recruitment - फोटो : Social media

विस्तार

OPSC Civil Judge Recruitment: ओडिशा लोक सेवा आयोग सिविल जज भर्ती 2021 (OPSC Civil Judge Recruitment 2021) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएंगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जज भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह ओडिशा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  opsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

OPSC Civil Judge Recruitment 2021 : 53 पदों पर होगी भर्तियां
ओडिशा लोक सेवा आयोग सिविल जज भर्ती 2021 के माध्यम से कुल 53 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आयोग ने कुछ समय पहले ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं और सभी जरूरी पात्रता मानदंडों को जान सकते हैं। 

OPSC Civil Judge Recruitment 2021 : 20 जनवरी से पहले करें आवेदन 
ओपीएससी सिविल जज भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 20 जनवरी 2022 या उससे पहले तक अपना आवेदन पत्र जमा कर देना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उन्हें आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

OPSC Civil Judge Recruitment शैक्षणिक योग्यता
सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक होना जरूरी है। अन्य जरूरी योग्यताओं की जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। 

OPSC Civil Judge Recruitment कैसे करें अपना आवेदन?

1. सबसे पहले उम्मीदवार ओडिशा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सिविल जज भर्ती या विज्ञापन क्रमांक  23 of 2021-22 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 

3. अब मांगी जा रही सभी जानकारी को दर्ज कर के और दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र को भरे।

4. आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed