फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   MPSC State Service Prelims Admit Card 2021 Released Download Sarkari Naukri Hall Ticket Online on mpsc.gov.in

MPSC Admit Card 2021: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Wed, 22 Dec 2021 10:24 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 22 Dec 2021 10:24 AM IST
सार

MPSC Admit Card 2021: प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, क्रमांक, केंद्र, परीक्षा का समय और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी और दिशानिर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर लें।
 

विज्ञापन
MPSC State Service Prelims Admit Card 2021 Released Download Sarkari Naukri Hall Ticket Online on mpsc.gov.in
MPSC राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा एडमिट कार्ड - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना पंजीयन कराया था, वह महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के दौरान उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में मास्क लगाकर रखें और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी न भूलें। 

विज्ञापन

MPSC Exam 2021 प्रवेश पत्र के साथ लेकर जाए पहचान पत्र

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक अहम दस्तावेज है, परीक्षा केंद्र पर बिना इसके प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने साथ एक वैद्य पहचान पत्र भी लेकर आएं। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, क्रमांक, केंद्र, परीक्षा का समय और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी और दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान दिशा-निर्देशों का पालन करें। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी जल्द से जल्द इसे डाउनलोड कर लें। 

विज्ञापन

MPSC 2021 कब होगी परीक्षा?

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा इस  राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन 2 जनवरी 2022 को राज्य भर में निर्धारित किए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित होगी। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

MPSC Exam 2021 कितनी है पदों की संख्या?

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) द्वारा इस  राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन कुल 290 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है। चयनित उम्मीदवारों को डिप्टी कलेक्टर, एसपी, असिस्टेंट कमीश्नर ऑफ स्टेट टैक्स, सहायक प्रबंधक आदि के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें। 

विज्ञापन

MPSC Admit Card 2021 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने की स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज आ जाएगा। 
4. मांगी जा रही सभी जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब आपके सामने आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा। 
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed