भारतीय सेना भर्ती - भारतीय सेना में अनेक पदों के लिए भर्तियां हो रही हैं। आपको बता दें कि कुल 40 पदों के लिए ये भर्तियां हो रही हैं। पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 28 नवंबर तय की गई है। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार सीधे ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर नौकरी से संबंधित जानकार प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आपके पास है ये डिग्री तो भारतीय सेना में पा सकते हैं लाखों की नौकरी
नौकरी से संबंधित जानकारी-
129वां तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (टीजीसी) के लिए- 56,100 - 1,77,500 /- स्तर 10।
पदों का नाम- 129वां तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (टीजीसी)।
कुल पद - 40
सिविल 10
वास्तुकला 01
मैकेनिकल 04
विद्युत, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स 05
इलेक्ट्रॉनिक्स 02
धातुकर्म 02
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रुमेंटेशन, इंस्ट्रुमेंटेशन 02
माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स और माइक्रोवेव 01
कम्प्यूटर एससी एंड इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर टैक्नोलॉजी, इन्फोटेक, एमएससी (कम्प्यूटर एससी) 06
इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार, दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, सैटेलाइट संचार 07
कुल 40
पदों पर आवेदन करने के लिए प्रासंगिक इंजीनियरिंग डिग्री पाठ्यक्रम या इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष में उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
आयु सीमा
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है।
- कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तारीख- 30 अक्टूबर 2018
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 28 नवंबर 2018