फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   JK Police SI Recruitment 2024: Registration window open from 2 december at jkssb.nic.in, read details

JKSSB Jobs: जेके में एसआई के 650+ पदों पर बंपर भर्ती; ग्रेजुएट अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन, इस दिन खुलेगी विंडो

Sat, 23 Nov 2024 01:16 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 23 Nov 2024 01:16 PM IST
सार

JK Police SI Recruitment 2024: जम्मू और कश्मीर कर्मचारी चयन बोर्ड ने जम्मू और कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए ये शानदार अवसर है। इसके लिए आवेदन विंडो दिसंबर में खुलेगी।

विज्ञापन
JK Police SI Recruitment 2024: Registration window open from 2 december  at jkssb.nic.in, read details
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

JK Police SI Recruitment 2024: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने जम्मू और कश्मीर पुलिस (JKP) में विभाग में सब-इंस्पेक्टरों के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 3 दिसंबर, 2024 से 2 जनवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का उद्देश्य जम्मू और कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर के कुल 669 पदों को भरना है। भर्ती में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं।  

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता  
इन पदों के लिए आवेदक का जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में निवास होना चाहिए। इस दावे को साबित करने के लिए उनके पास 2 जनवरी, 2025 को या उससे पहले जारी किया गया प्रमाण पत्र होना चाहिए। आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।


आयु सीमा
सेवारत कर्मियों को छोड़कर उम्मीदवारों की आयु 18-28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उनके लिए आयु सीमा 18-30 वर्ष है। आयु सीमा निर्धारित करने की कट-ऑफ तिथि 1 जनवरी, 2024 है।

कब होगा एग्जाम?
परीक्षा की तिथि, केंद्र और पाठ्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। लिखित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर केवल अंग्रेजी में होगा। लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। यदि किसी प्रश्न का उत्तर गलत होगा तो उसके लिए आवंटित कुल अंकों में से एक चौथाई (¼) अंक काट लिए जाएंगे।

राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के 'सी' प्रमाण पत्र धारकों को 5 प्रतिशत बोनस अंक मिलेंगे। एनसीसी के 'बी' प्रमाण पत्र धारकों को 3 प्रतिशत बोनस अंक और एनसीसी के 'ए' प्रमाण पत्र धारकों को 2 प्रतिशत बोनस अंक मिलेंगे।

विज्ञापन

ऐसे कर सकेंगे आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को रिक्रूटमेंट विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब उस पद पर क्लिक करें जिसके लिए उम्मीदवार आवेदन कर रहा है।
  • आवेदन प्रारूप के अनुसार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर भी अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed