ITBP Recruitment 2022: आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल की नौकरी पाने का आखिरी मौका, यहां करें आवेदन
ITBP Recruitment 2022 Last Date: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) मंगलवार, 27 सितंबर को कॉन्स्टेबल (पशु परिवहन) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। उम्मीदवार रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
ITBP Recruitment 2022 Last Chance: भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) मंगलवार, 27 सितंबर को कॉन्स्टेबल (पशु परिवहन) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार रिक्त पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 52 रिक्तियों को भरना है। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
ITBP Recruitment 2022 भर्ती के लिए आवेदन करने के चरण
-
आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं। -
'नए उपयोगकर्ता पंजीकरण' पर जाएं और पोर्टल पर पंजीकरण करें। -
क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें और वांछित पद के लिए आवेदन करें। -
आवेदन भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और जमा करें। -
फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
ITBP Recruitment 2022 पात्रता मापदंड
आयु सीमा : आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 27 सितंबर 2022 तक 18 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट देय होगी।शैक्षणिक योग्यता : आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य या केंद्रीय स्कूल शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी जरूरी है।
ITBP Recruitment 2022 आवेदन शुल्क
सामान्य यानी अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना आवश्यक है, जबकि एससी, एसटी, महिला और पूर्व सैनिकों के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।