फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ICG Recruitment Indian Coast Guard Assistant Commandant Application Begins at joinindiancoastguard.cdac.in

ICG Recruitment: भारतीय तटरक्षक में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती शुरू, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Tue, 31 Jan 2023 04:39 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 31 Jan 2023 04:39 PM IST
सार

Indian Coast Guard Assistant Commandant Recruitment: भारतीय तटरक्षक यानी इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) की ओर से असिस्टेंट कमांडेंट -01/2024 बैच की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
ICG Recruitment Indian Coast Guard Assistant Commandant Application Begins at joinindiancoastguard.cdac.in
भारतीय तटरक्षक यानी इंडियन कोस्ट गार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Indian Coast Guard Recruitment: भारतीय तटरक्षक यानी इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) की ओर से असिस्टेंट कमांडेंट -01/2024 बैच की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य उम्मीदवार नौ फरवरी, 2023 को शाम 5.30 बजे तक पोर्टल joinindiancoastguard.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट 01/2024 बैच नोटिफिकेशन में जनरल ड्यूटी और कमर्शियल पायलट एंट्री के 50 पद, टेक्निकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल के 20 पद और एक लॉ ऑफिसर का पद है। जनरल ड्यूटी और तकनीकी की रिक्तियां केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हैं।   

विज्ञापन

Indian Coast Guard Recruitment पात्रता मापदंड

इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट के लिए दोनों शाखाओं के लिए आवेदक उम्मीदवारों का जन्म एक जुलाई, 1998 से 30 जून, 2002 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच हुआ होना चाहिए। हालांकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदक उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए तीन वर्ष की छूट देय होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Coast Guard Recruitment शैक्षणिक योग्यता

सामान्य ड्यूटी (जीडी) शाखा

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कुल मिलाकर न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री; 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    10+2+3 शिक्षा योजना के इंटरमीडिएट या 12वीं कक्षा तक के विषयों के रूप में गणित और भौतिकी या गणित और भौतिकी में कुल 60 फीसदी के साथ समकक्ष।


वाणिज्यिक पायलट प्रवेश - नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा जारी / मान्य वर्तमान / वैध वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस (CPL) रखने वाले उम्मीदवार। 

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता - कुल मिलाकर 60 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास (भौतिकी और गणित)।

तकनीकी योग्यता

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    कुल मिलाकर 60 फीसदी अंकों के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री, 
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    कक्षा 12वीं में भौतिकी और गणित में कुल मिलाकर कम से कम 60 फीसदी अंक। 


लॉ ऑफिसर : न्यूनतम 60 फीसदी कुल अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में डिग्री।

 

 

विज्ञापन

ICG Recruitment की चयन प्रक्रिया

अधिकारी भर्ती का चयन योग्यता के अखिल भारतीय क्रम पर आधारित है जो परीक्षा के विभिन्न चरणों (I-V) में उम्मीदवार के प्रदर्शन और पद के लिए उपलब्ध रिक्तियों की संख्या पर आधारित है। चरणों में चरण- I (CGCAT), चरण- II प्रारंभिक चयन बोर्ड (PSB), चरण- III: अंतिम चयन बोर्ड (FSB), चरण- IV (चिकित्सा परीक्षा) और चरण- V (प्रवेश) शामिल हैं। वहीं, आवेदक उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को छूट दी गई है। 

 

ICG Assistant Commandant Recruitment की आवेदन प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    'ज्वॉइन आईसीजी एज ऑफिसर्स (सीजीसीएटी)' पर जाएं और असिस्टेंट कमांडेंट 01/2024 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    व्यक्तिगत विवरण का उपयोग करते हुए पंजीकरण करें, आवेदन पत्र भरें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed