फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Constable, Sub Inspector jobs in police department for 10th passed and graduates; Apply for 9202 posts

Police Jobs: 10वीं पास और ग्रेजुएट्स के लिए पुलिस में 9200+ सरकारी नौकरियां; इन तीन भर्तियों का भरें फॉर्म

Fri, 22 Aug 2025 09:51 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 22 Aug 2025 09:51 PM IST
सार

Police Government Jobs: पुलिस विभाग में 10वीं पास और ग्रेजुएट्स दोनों के लिए ढेरों पदों पर भर्ती निकली है। आप नीचे बताई तीन भर्तियों में से अपनी योग्यता और पसंद के अनुसार भर्ती चुनकर उसका फॉर्म भर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Constable, Sub Inspector jobs in police department for 10th passed and graduates; Apply for 9202 posts
Police Jobs - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Police Jobs: अगर आप 10वीं पास हैं या ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी (Sarakri Naukri) की तलाश में हैं, खासतौर पर पुलिस विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो यहां तीन भर्तियों के बारे में बताया गया है। आप अपनी योग्यता और पसंद के मुताबिक संबंधित भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


वर्तमान में तीन राज्यों के पुलिस विभाग में कांस्टेबल और उप-निरीक्षक (SI) के 9202 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। तीनों भर्तियों का विवरण नीचे पढ़ सकते हैं...

विज्ञापन

Constable, Sub Inspector jobs in police department for 10th passed and graduates; Apply for 9202 posts
UP SI Age Relaxation - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UP Police SI Recruitment 2025: यूपी पुलिस में एसआई के 4543 पदों पर भर्ती

पहली बड़ी भर्ती यूपी पुलिस में निकली है। यहां उप-निरीक्षक (Sub-Inspector) के 4,543 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। ग्रेजुएट अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु 21 से 28 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, अपवादस्वरू केवल इस बार के लिए हर वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में तीन वर्षों की छूट दी गई है। 

उम्मीदवार 11 सितंबर तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। शुल्क को समायोजित करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर, 2025 निर्धारित की गई है। योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 500 रुपये और एससी/एसटी के लिए 400 रुपये निर्धारित है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।


यह भी पढ़ें: यूपी दारोगा भर्ती के लिए क्या है आयु सीमा, तीन साल की छूट के बाद अब कौन कर सकता है आवेदन?
 

Constable, Sub Inspector jobs in police department for 10th passed and graduates; Apply for 9202 posts
RPSC - फोटो : अमर उजाला

RPSC SI Bharti 2025: राजस्थान में एसआई के 1015 पदों पर भर्ती

दूसरी बड़ी भर्ती राजस्थान के पुलिस विभाग की ओर से शुरू की गई है। यहां भी एसआई के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। कुल 1,015 पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। पंजीकरण प्रक्रिया चालू है। इच्छुक उम्मीदवार 8 सितंबर 2025 तक sso.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

उम्मीदवारों के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए। आवेदक को देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान होना चाहिए और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान भी अनिवार्य है। उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को 20 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें: सब-इंस्पेक्टर के 1015 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट अभ्यर्थी करें आवेदन; अप्रैल में होगी परीक्षा

विज्ञापन

Constable, Sub Inspector jobs in police department for 10th passed and graduates; Apply for 9202 posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

TNUSRB Constable Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए पुलिस में 3644 पदों पर भर्ती

तमिलनाडु यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने आज, 22 अगस्त से पुलिस कांस्टेबल, जेल प्रहरी और फायरमैन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। रिक्रूटमेंट बोर्ड कुल 3644 पदों पर नियुक्ति करेगा, जिसमें कांस्टेबल ग्रेड-II के 2833 पद, फायरमैन के 631 पद और जेल वार्डर ग्रेड-II के 180 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 21 सितम्बर 2025 तक tnusrb.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कांस्टेबल, जेल प्रहरी बनने का शानदार मौका! निकलीं 3600+ नौकरियां


इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 9 नवम्बर 2025 है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी। इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed