फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC SI Recruitment Registration Begins Tomorrow at rpsc.rajasthan.gov.in for 1015 posts; Exam in Apr 2026

RPSC: सब-इंस्पेक्टर के 1015 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट अभ्यर्थी कल से कर सकेंगे आवेदन; अप्रैल में होगी परीक्षा

Sat, 09 Aug 2025 06:12 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 09 Aug 2025 06:12 PM IST
सार

RPSC SI Bharti 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी। पंजीकरण प्रक्रिया 10 अगस्त, 2025 से शुरू होने वाली है। इस भर्ती के माध्मय से कुल 1,015 पदों को भरा जाएगा।
 

विज्ञापन
RPSC SI Recruitment Registration Begins Tomorrow at rpsc.rajasthan.gov.in for 1015 posts; Exam in Apr 2026
RPSC SI Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

RPSC SI Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर के कुल 1,015 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10 को शुरू की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर, 2025 है। परीक्षा संभावित रूप से 5 अप्रैल, 2026 (RPSC SI Exam Date) को आयोजित की जानी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें यहां बताई महत्वपूर्ण तिथियों को कैलेंडर में नोट कर लेना चाहिए।
विज्ञापन

 
पंजीकरण शुरू 10 अगस्त, 2025
पंजीकरण की अंतिम तिथि 8 सितंबर, 2025
परीक्षा की संभावित तिथि 5 अप्रैल, 2025
कुल पद 1,015

RPSC SI Vacancy Details: रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है

राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के कुल 1015 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें सब इंस्पेक्टर (एपी) के 896 पद, सब इंस्पेक्टर (एपी) सहरिया के 4 पद, अनुसूचित क्षेत्र के 25 पद, सब इंस्पेक्टर (आईबी) के 26 पद और प्लाटून कमांडर (आरएसी) के 64 पद शामिल हैं।

RPSC SI Eligibility Criteria: जानें योग्यता और आयु सीमा 

इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना आवश्यक है। आयु सीमा 20 से 25 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। 

चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 11 (ग्रेड पे 4200 रुपये) के अनुसार वेतन मिलेगा। राजस्थान पुलिस SI भर्ती में चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और साक्षात्कार। प्रत्येक चरण में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

जनरल व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये जमा करने होंगे। जबकि एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग (Non-Creamy Layer), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) व सहरिया व दिव्यांग उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना होगा।  

How to Apply for RPSC SI Recruitment: कैसे करें आवेदन?

  • आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in. या sso.rajasthan.gov.in. पर जाएं।
  • एसएसओ आईडी से लॉगिन करें या नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • “Recruitment Portal” में जाकर एसआई भर्ती लिंक चुनें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • श्रेणी अनुसार शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed