फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police Si Vacancy: What is the age limit for sub-inspector recruitment? Check age relaxation

UP Police SI Age Limit: दारोगा भर्ती के लिए क्या है आयु सीमा, तीन साल की छूट के बाद अब कौन कर सकता है आवेदन?

Wed, 13 Aug 2025 03:47 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 13 Aug 2025 03:47 PM IST
सार

UP Police SI Vacancy 2025: यूपी पुलिस एसआई भर्ती तकरीबन चाल साल बाद आई है। बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, भर्ती बोर्ड ने आयु सीमा में राहत देते हुए तीन साल की छूट दी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस श्रेणी के कितनी उम्र वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
UP Police Si Vacancy: What is the age limit for sub-inspector recruitment? Check age relaxation
UP SI Age Relaxation - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UP Police SI Notification 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एसआई के 4,543 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 11 सितंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि लंबे इंतजार के बाद यह भर्ती आई है। इससे पहले 2021-22 में दारोगा की भर्ती हुई थी। ऐसे में उम्मीदवारों की मांग थी कि आयु सीमा में छूट दी जानी चाहिए।

विज्ञापन


जो अभ्यर्थी अपनी उम्र को लेकर परेशान थे, उनके लिए एक खुशखबरी है। भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आयु सीमा में तीन साल की छूट दी है। हालांकि, बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह छूट सिर्फ इस बार के लिए लागू है। ऐसे में आइए जानते हैं कि श्रेणीवार किस आयु तक के लिए लोग इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं...

विज्ञापन

UP SI Age Relaxation: आयु सीमा में मिली तीन साल की छूट

यूपी पुलिस दरोगा भर्ती में आवेदन करने के लिए आयु सीमा 21 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षिक श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाती है। इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों को 3 साल की अतिरिक्त छूट भी दी गई है। इस प्रकार श्रेणीवार नीचे बताई आयु वाले लोग इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • सामान्य श्रेणी (UP Police SI Age Limit for General): 3 वर्ष की छूट के बाद 31 वर्ष की आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार का जन्म 02 जुलाई 1994 से 01 जुलाई 2004 के बीच हुआ हो।
  • एससी/एसटी (UP Police SI Age Limit SC/ST): 5+3 वर्ष की कुल छूट के बाद 36 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार का जन्म 02 जुलाई 1989 से 01 जुलाई 2004 के बीच हुआ हो।
  • ओबीसी (UP Police SI Age Limit OBC): 5+3 वर्ष की कुल छूट के बाद 36 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार का जन्म 02 जुलाई 1989 से 01 जुलाई 2004 के बीच हुआ हो।

 

श्रेणी कुल छूट आयु सीमा
सामान्य 03 वर्ष 21 से 31 वर्ष
ओबीसी 05+03 वर्ष 21 से 36 वर्ष
एससी/एसटी 05+03 वर्ष 21 से 36 वर्ष


अभ्यर्थी ने 1 जुलाई 2025 को 21 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो और अधिकतम आयु सीमा की आयु पूर्ण न की हो। अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।

UP Police SI Eligibility: यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षिक योग्यता में उम्मीदवार के पास भारत में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, चिक्तिसा परीक्षण के बाद किया जाएगा। चयन प्रक्रिया विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन

UP Police SI Vacancy 2025: पिछले साल की तुलना में घट गई पदों की संख्या

भर्ती बोर्ड ने नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल में उप-निरीक्षक की भर्ती के लिए कुल 4,543 रिक्तियां अधिसूचित की हैं। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

  • उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष /महिला) के लिए कुल 4,242 पद
  • प्लाटून कमाण्डर पीएसी/उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस के लिए कुल 135 पद
  • प्लाटून कमाण्डर/उप निरीक्षक, विशेष सुरक्षा बल के लिए कुल 60 पद
  • महिला बटालियन हेतु महिला उप निरीक्षक नागिरक पुलिस (पीसी) के लिए कुल 106 पद


यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, 11 सितंबर तक करें आवेदन; आयुसीमा में मिली इतने साल की छूट


पिछली बार यह भर्ती 2021-22 में आई थी, तब पदों की संख्या 9,027 थी। इस बार पदों की संख्या घटकर 4,543 रह गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 है। आधिकारिक अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed