फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   TNUSRB Recruitment 2025: Apply for 3644 Police Constable, Jail Warder, and Fireman Posts

Police Constable Jobs: कांस्टेबल, जेल प्रहरी बनने का शानदार मौका! यहां निकलीं 3600+ नौकरियां; कल से आवेदन शुरू

Thu, 21 Aug 2025 01:45 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 21 Aug 2025 01:45 PM IST
सार

Jail Warder Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। पुलिस कांस्टेबल, जेल प्रहरी और फायर मैन के 3600 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू होगी। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
TNUSRB Recruitment 2025: Apply for 3644 Police Constable, Jail Warder, and Fireman Posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

TNUSRB Police Constable Recruitment 2025: तमिलनाडु यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने पुलिस कांस्टेबल, जेल प्रहरी और फायरमैन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3644 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार  आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर जाकर 22 अगस्त 2025 से 21 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 25 सितम्बर 2025 तय की गई है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 9 नवम्बर 2025 है।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत तमिलनाडु यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड कुल 3644 पदों पर नियुक्ति करेगा, जिसमें कांस्टेबल ग्रेड-II के 2833 पद, फायरमैन के 631 पद और जेल वार्डर ग्रेड-II के 180 पद शामिल हैं।

विज्ञापन

कितनी होनी चाहिए आयु?

इसके लिए अभ्यर्थियों को 10वीं पास होना चाहिए। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी। साथ ही, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। ध्यान रहे कि बिना शुल्क भुगतान के जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Trending Videos

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के माध्यम से होगा। इसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा, फिर शारीरिक मापन परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) शामिल हैं। इसके अलावा एनड्युरेंस टेस्ट और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

कितना मिलेगा वेतन?

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 18,200 रुपये से 67,100 रुपये तक का वेतनमान प्रदान किया जाएगा, जो पद और नियमों के अनुसार तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed