फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Can overage youth get age relaxation in this recruitment-safalta

UP Constable Recruitment 2022: क्या ओवरऐज युवाओं को इस भर्ती में मिल सकती है उम्र सीमा में छूट

Sat, 30 Jul 2022 11:54 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 30 Jul 2022 11:54 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। इस भर्ती के जरिए कॉन्स्टेबल के 26,210 तथा फायमैन के 172 पदों पर भर्तीकी जानी है।
 

विज्ञापन
Can overage youth get age relaxation in this recruitment-safalta
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर जल्द ही भर्ती होने वालीहै। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के जरिये कॉन्स्टेबल के 26,210 तथा फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी। UBPBPB ने भी इस भर्ती केलिए तैयारी शुरू कर दी है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। राज्य में कई सालों के बाद कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकलने जा रही है। इसलिएअभ्यर्थियों को इसमें जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। वहीं अगर आप भी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा कीतैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Batch-Join Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

UPPBPB द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख का अभी तक ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के मुख्यमंत्री ने पुलिसविभाग में 40 हजार रिक्त पदों के लिए दिसंबर 2023 तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर लेने का निर्देश दिया है। इन पदों में कॉन्स्टेबल के भी रिक्त पद शामिल हैं। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती के लिएUPPBPB इस महीने के आखिर तक या अगले महीने की शुरुआत में नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएरखनी चाहिए।

विज्ञापन

अभ्यर्थी कर रहे हैं उम्र सीमा में छूट देने की मांग :

कई अभ्यर्थी कॉन्स्टेबल भर्ती में आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा में छूट देने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि कॉन्स्टेबल के पदों पर यह भर्ती 2018 के बाद निकलने वाली है और दो भर्तियों केबीच इतना गैप होने की वजह से कई अभ्यर्थी ओवर ऐज हो गए हैं। इसलिए अभ्यर्थियों की मांग है कि कॉन्स्टेबल भर्ती की अधिकतम आयु सीमा में थोड़ी छूट दी जाए और ओवर ऐज हो चुके अभ्यर्थियों को भीआवेदन का मौका दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या मिल सकता है उम्र सीमा में छूट :

अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में कोई छूट मिलेगी या नहीं, इस संबंध में UPPBPB ने अभी तक कोई भी सूचना नहीं जारी की है। हालांकि पिछली भर्ती में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अभ्यर्थियों को उम्रसीमा में एक साल का छूट दिया गया था। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है की अगर कुछ विशेष परिस्थितियों का निर्माण होता है तो अभ्यर्थियों को इस बार भी उम्र सीमा में छूट का लाभ मिल सकता है। हालांकिइस संबंध में कोई भी जानकारी UPPBPB द्वारा कोई सूचना दिए जाने के बाद ही सामने आ पाएगी। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनीचाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed