फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Assam govt to appoint 20,000 teachers by May 10 said Education Minister Ranoj Pegu

खुशखबर: असम सरकार दस मई से पहले करेगी 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Thu, 17 Feb 2022 01:20 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 17 Feb 2022 01:20 PM IST
सार

एएनआई से बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार इस साल 10 मई तक शिक्षक भर्ती के लिए प्रतिबद्ध है। यह भर्ती राज्य सरकार के मिशन 1 लाख नौकरी के तहत है।

विज्ञापन
Assam govt to appoint 20,000 teachers by May 10 said Education Minister Ranoj Pegu
Assam Teacher Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

 Assam Teacher Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। असम सरकार जल्द ही बड़े स्तर पर शिक्षकों लिए भर्ती जारी करने वाली है। असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सरकार इस साल 10 मई तक राज्य में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती करेगी। 

विज्ञापन


एएनआई से बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार इस साल 10 मई तक शिक्षक भर्ती के लिए प्रतिबद्ध है। यह भर्ती राज्य सरकार के मिशन 1 लाख नौकरी के तहत है। शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि सभी भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं। मेरिट सूची के सामने आते ही जल्द से जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन

Assam Teacher Recruitment: विभिन्न स्तर पर होगी भर्तियां
शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि भर्ती कई स्तर के लिए आयोजित की जा रही है। 20 हजार पदों में निम्न प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और स्नातकोत्तर शिक्षक और सहायक शिक्षकों के पद शामिल हैं। निम्न प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। 

Assam Teacher Recruitment: राज्य में नई शिक्षा नीति पर कार्य शुरू
नई शिक्षा नीति 2020 पर बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने इस नीति पर कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति शिक्षा प्रणाली का एक व्यापक ढ़ांचा है। राज्य में स्कूल शिक्षा निदेशालय दो भाग प्रारंभिक शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा के अनुसार होगा। शिक्षा मंत्री रनोज ने बताया कि हम 2022-23 से 11वीं और 12वीं कक्षा को कॉलेजों से अलग करना शुरू कर देंगे। कॉलेज केवल डिग्री और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed