फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Aadhaar Verification Mandatory for SSC Exams, Effective from May

SSC Exam: कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में आधार सत्यापन अनिवार्य, मई से होगा लागू; पढ़ें पूरा विवरण

Thu, 17 Apr 2025 03:09 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 17 Apr 2025 03:09 PM IST
सार

SSC Notice: एसएससी ने आगामी परीक्षाओं में आधार आधारित बायोमेट्रिक जांच लागू करने का निर्णय लिया है। यह प्रणाली मई 2025 से ऑनलाइन पंजीकरण और परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने के दौरान लागू की जाएगी।

विज्ञापन
Aadhaar Verification Mandatory for SSC Exams, Effective from May
SSC - फोटो : https://ssc.gov.in/

विस्तार

SSC Important Notice: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी आगामी परीक्षाओं में आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणन को लागू करने का निर्णय लिया है। यह कदम परीक्षा प्रक्रिया को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए उठाया गया है। इसके तहत उम्मीदवारों को अब ऑनलाइन पंजीकरण करते समय परीक्षा के लिए आवेदन करते समय और परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर परीक्षा देने के दौरान आधार के माध्यम से अपनी पहचान प्रमाणित करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्वैच्छिक आधार पर प्रमाणन

आधार आधारित यह प्रमाणन स्वैच्छिक रहेगा, यानी उम्मीदवारों के पास इसे चुनने का विकल्प होगा। आयोग का मानना है कि यह व्यवस्था परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ उम्मीदवारों के लिए एक सुरक्षित और सुविधाजनक तरीका प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मई से सभी एसएससी परीक्षाओं में होगा लागू

यह व्यवस्था मई 2025 से शुरू होने वाली एसएससी की सभी परीक्षाओं में लागू की जाएगी। आयोग ने यह भी कहा है कि यह कदम उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान किसी भी तरह के धोखाधड़ी से बचाने और पहचान की पुष्टि में मदद करेगा।


सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स में हवलदार भर्ती 2025 और स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन जल्द ही शुरू हो सकते हैं। इसके अलावा, एसएससी ने यह भी बताया है कि संशोधित परीक्षा कैलेंडर जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed