फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   We will give befitting reply to those who hatched conspiracy against us hemant soren

Hemant Soren: झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक में गरजे हेमंत सोरेन, 'षड्यंत्र रचने वालों को देंगे करारा जवाब'

Sat, 29 Jun 2024 03:38 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 29 Jun 2024 03:38 PM IST
सार

Hemant Soren: झारखंड में कथित जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार को रिहा हुए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में विपक्षियों पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब देंगे जिन्होंने हमारे खिलाफ साजिश रची।

विज्ञापन
We will give befitting reply to those who hatched conspiracy against us hemant soren
षड्यंत्र रचने वालों को देंगे करारा जवाब- हेमंत सोरेन - फोटो : PTI

विस्तार

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने आज रांची में जेएमएम कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा, कि हम उन लोगों को मुंहतोड़ जवाब देंगे जिन्होंने हमारे खिलाफ साजिश रची। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का समय आ गया है।
विज्ञापन
जनता ने भाजपा को सबक सिखाया- सोरेन
रांची में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि भाजपा को भारत के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने में महारत हासिल है। देश के जनता ने भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनावों में सबक सिखाया है। भाजपा अब झारखंड में विधानसभा चुनाव जीतने का सपना देख रही है।  लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड से भगवा पार्टी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही भाजपा'
वहीं इस बैठक के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आवास के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते गुए कहा कि, भाजपा वाले हमें गुमराह करने और हरसंभव तरीके से हमें हमारे रास्ते से भटकाने की कोशिश करेंगे। विधानसभा चुनावों में हमने उन्हें दिखा दिया है कि हम क्या करने में सक्षम हैं। अगले विधानसभा चुनावों के लिए उनका सपना कुछ और नहीं बल्कि सिर्फ मुंगेरी लाल के हसीन सपना हैं।

'समय से पहले विधानसभा चुनाव कराना चाहती है भाजपा'
हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि, मेरी जानकारी में आया है कि भाजपा वाले विधानसभा चुनाव समय से पहले कराने की योजना बना रहे हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे जिस दिन चाहें चुनाव कराएं। भाजपा कई राज्यों में आदिवासियों को सीएम बना रही है लेकिन वे सिर्फ रबर स्टांप हैं।


कल ही जेल से रिहा हुए हैं हेमंत सोरेन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल ही बिरसा मुंडा कारागार से रिहा हुए हैं। बता दें धनशोधन मामले में राज्य की हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी। वहीं इस दौरान हाई कोर्ट ने कहा था कि प्रथम दृष्टया वह दोषी नहीं हैं और जमानत पर रहकर याचिकाकर्ता की तरफ से कोई अपराध करने की कोई संभावना नहीं है। हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने 31 जनवरी को 8.36 एकड़ के जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में जांच के दौरान गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed