{"_id":"5a12ee6f4f1c1b65548be6d0","slug":"two-policemen-killed-in-bomb-blast-inside-giridih-police-station-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: गिरिडीह में थाने में बम ब्लास्ट, दो पुलिसकर्मियों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: गिरिडीह में थाने में बम ब्लास्ट, दो पुलिसकर्मियों की मौत, तीन घायल
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Mon, 20 Nov 2017 08:32 PM IST
झारखंड के गिरिडीह में थाने में ब्लास्ट
गिरिडीह जिले में थाने के अंदर ही एक बम को डिफ्यूज करने के दौरान एक एएसआई और चौकीदार की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
घटना झारखंड के सरिया थाना की है जहां मालखाना में रखे बम को निष्क्रिय करने के लिए हजारीबाग पीटीसी से बम निरोधक दस्ता सरिया थाना पहुंचा था। दस्ते ने जिलेटिन और पावरजेल को थाना के अंदर ही डिफ्यूज करने लगे और उसमें विस्फोट हो गया। थाने के अंदर हुए इस बम धमाके में एएसआई असरफ कुरैशी और चिचाकी के चौकीदार महेंद्र तुरी की मौत हो गई और कई पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि थाने से करीब 250 मीटर की दूरी तक स्थित घरों को नुकसान हुआ और खिड़कियों के कांच चटक गए।
थाने में हुए विस्फोट से बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई। घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए बगोदर सीएचसी भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। घटना के बाद हजारीबाग व गिरिडीह एसपी थाने में कैंप किए हुए हैं।
चौकीदार 4 महीने से मांग रहा था वेतन, थाने में बम निष्क्रिय कराने लगे
घटना को लेकर सरिया थाना के चौकीदार लक्ष्मी ने बताया की चौकीदार महेन्द्र तूरी सोमवार को अपने चार महीने के बकाया वेतन के बारे में जानकारी लेने सरिया अंचल स्थित कार्यालय पहुंचे थे। थाना पहुंचने पर बड़े पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बम निरोधक दस्ता के साथ काम पर लगा दिया और इसी दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गिरिडीह एसपी ने बताया मामले की जांच जारी
सरिया थाना में हुई दुर्घटना के सिलसिले में गिरिडीह एसपी अखिलेश बी वारियर ने पत्रकारों को बताया की सोमवार को बीडीएस टीम के द्वारा सरिया थाना में बम डिफ्यूज किया जा रहा था। इसी दौरान हुए बम विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। गिरीडीह एसपी घटना की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद जल्द ही रिपोर्ट वरिष्ठ पदाधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को विभाग की ओर से दिए जाने वाले मदद पर कार्य किया जा रहा है।