फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   trafficked from Jharkhand children including nine girls have been rescued from Delhi

Human Trafficking: झारखंड की नौ लड़कियों समेत दस बच्चों को दिल्ली से छुड़ाया

Sat, 04 Jun 2022 12:52 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 04 Jun 2022 12:52 AM IST
सार

दस बच्चों में से सात लड़कियां झारखंड के खूंटी जिले की हैं, जबकि एक लड़के सहित तीन गिरिडीह जिले की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
trafficked from Jharkhand children including nine girls have been rescued from Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

झारखंड से तस्करी कर लाई गई नौ लड़कियों सहित कम से कम 10 बच्चों को दिल्ली से मुक्त कराया गया है। इसकी जानकारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में शुक्रवार को दी गई। विज्ञप्ति में कहा गया है कि बच्चों को बेहतर जीवन का झांसा देकर दिल्ली तस्करी कर लाया गया।

विज्ञापन


गिरिडीह जिला समाज कल्याण अधिकारी अलका हेमब्रोम और बाल संरक्षण अधिकारी अहमद अली के साथ बच्चों को शुक्रवार को ट्रेन से झारखंड की राजधानी रांची लाया गया। सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि दस बच्चों में से सात लड़कियां झारखंड के खूंटी जिले की हैं, जबकि एक लड़के सहित तीन गिरिडीह जिले की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


झारखंड सरकार और महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिल्ली में एक एकीकृत पुनर्वास-सह-संसाधन केंद्र स्थापित किया है। केंद्र के नोडल अधिकारी झारखंड से तस्करी के शिकार लोगों को मुक्त कराने और राज्य में उनके जिलों में उनका पुनर्वास करने के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed