{"_id":"a2ebde296643c1c45ae758cabe3b82cc","slug":"they-left-home-because-it-was-dirty","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई नहीं हुई तो छोड़ दिया घर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई नहीं हुई तो छोड़ दिया घर!
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 12 Aug 2013 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के रांची में वर्धमान कंपाउंड स्थित पीएनटी कॉलोनी में सफाई नहीं होने के कारण ज्यादातर लोग क्वार्टर छोड़कर चले गए हैं। दो ब्लॉक के दर्जन भर क्वार्टर कई साल से खाली पड़े हैं।
अब यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। क्वार्टर के सामने रोड पर गंदा पानी सालों भर जमा रहता है। सिवरेज सिस्टम खराब होने की जानकारी यहां के लोगों ने अफसरों को दी, पर कुछ नहीं हुआ।
यहां पोस्टल एंड टेलीग्राफ विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों के रहने के लिए क्वार्टर बनाए गए थे। 13 साल पहले जब डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम को हटाकर बीएसएनएल का गठन किया गया, तो अधिकारियों के लिए अलग से क्वार्टर बने और धीरे-धीरे वे उन क्वार्टर में शिफ्ट हो गए।
विज्ञापन
देखभाल के लिए बनी कमेटी:
मुहल्ले की साफ-सफाई, मेंटेनेंस, सुरक्षा आदि के लिए पिछले साल (25.12.12) एक कमेटी का गठन किया गया था।
यह है समस्या
पीने के पानी के लिए जलमीनार है, पर टंकी की सफाई नहीं होती है। मोटर के लिए निवासियों ने खुद से व्यवस्था की। कॉलोनी के अंदर जाने के लिए मुख्य गेट है, जो टूटा हुआ है। इसके अलावा तीन जगहों पर दीवार टूटी हुई है। बच्चों के खेलने के लिए मैदान तो है, लेकिन वहां कचरा फैला रहता है। क्वार्टर से निकाली गई गंदगी को क्वार्टर के सामने रोड पर ही बहा दी गई है, जिससे पूरा क्षेत्र गंदा हो गया। पुराना पंप हाउस खाली है, जहां नशेडिय़ों का अड्डा रहता है।