{"_id":"5c19b276bdec2256c73ec709","slug":"tej-pratap-yadav-meets-lalu-in-ranchi-take-rjd-forward-says-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: लालू से रिम्स में मिले तेजप्रताप, पिता ने कहा- 'पार्टी को आगे लेकर जाओ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: लालू से रिम्स में मिले तेजप्रताप, पिता ने कहा- 'पार्टी को आगे लेकर जाओ'
Wed, 19 Dec 2018 08:49 AM IST
Trainee Trainee
भाषा, रांची
भाषा, रांची
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 19 Dec 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
तेजप्रताप यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
राजनीतिक गतिविधियों में फिर सक्रिय होने के दो दिन बाद तेज प्रताप यादव ने जेल में बंद अपने पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मुलाकात की और दावा किया कि राजद अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी को आगे ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में लालू और तेज प्रताप की मुलाकात दो घंटे से अधिक समय तक चली। चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराये जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख इस अस्पताल में अपनी कई बीमारियों का इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप अपने छोट भाई तेजस्वी यादव से मतभेद और छह महीने से अधिक समय से अपनी पत्नी से मनमुटाव के बाद से कम सक्रिय थे। यादव ने संवाददाताओं से कहा कि कई महीनों के बाद मैंने अपने पिता से मुलाकात की। मैं भावुक हो गया। मैं उन्हें प्यार करता हूं। मेरे पिता मेरे भगवान कृष्ण, विष्णु और महादेव हैं।
विज्ञापन
उन्होंने दावा कि राजद प्रमुख ने उनसे पार्टी को आगे ले जाने को कहा है। उन्होंने कहा वह तेजस्वी को अर्जुन के रूप में देखते हैं और उन्होंने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने की कसम खाई है जिसने महाभारत में अर्जुन के सारथी की भूमिका निभाई थी।
तलाक अर्जी के बारे में पूछे जाने पर तेज प्रताप ने कुछ नहीं बताया और कहा कि मामला अदालत में लंबित है।