फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Shibu Soren, son Hemant retain JMM president, executive president posts

झारखंड: शिबू सोरेन लगातार दसवीं बार बने झामुमो के अध्यक्ष, हेमंत सोरेन कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए

Sun, 19 Dec 2021 08:44 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 19 Dec 2021 08:44 AM IST
सार

रांची में शनिवार को झामुमो के 12वें केंद्रीय महाधिवेशन में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया। झामुमो के तीन वर्ष बाद हुए महाधिवेशन में झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों से लगभग 700 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Shibu Soren, son Hemant retain JMM president, executive president posts
शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

झारखंड में सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने लगातार दसवीं बार शिबू सोरेन को शनिवार को पार्टी का सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया। शिबू सोरेन के पुत्र व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पार्टी ने एक बार फिर से कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। रांची में शनिवार को झामुमो के 12वें केंद्रीय महाधिवेशन में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। झामुमो के तीन वर्ष बाद हुए महाधिवेशन में झारखंड के अलावा दूसरे राज्यों से लगभग 700 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पार्टी में 'गुरुजी' के नाम से मशहूर शिबू सोरेन ने 1991 से लगातार 10वीं बार इस पद को बरकरार रखा है। शनिवार को यहां आयोजित पार्टी के 12वें केंद्रीय अधिवेशन के दौरान पिता-पुत्र की जोड़ी को सर्वसम्मति से झामुमो के शीर्ष पदों पर फिर से निर्वाचित किया गया। झामुमो का गठन 1972 में हुआ था और इसका पहला अधिवेशन 1983 में धनबाद में हुआ था।

विज्ञापन


आप लोग झारखंड की प्रगति सुनिश्चित करें:शिबू सोरेन
वहीं इस अवसर पर अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिबू सोरेन ने कहा कि अलग राज्य के आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए झामुमो का गठन किया गया था, और यह पार्टी की जिम्मेदारी है कि वह झारखंड की प्रगति सुनिश्चित करे। वहीं हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी पार्टी ने लंबे संघर्ष के बाद झारखंड में सरकार बनाई है। लेकिन सत्ता में आना हमारा अंतिम लक्ष्य नहीं है। हमने राज्य को आगे ले जाने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed