{"_id":"62bf59194ab1a40bfc545e27","slug":"seven-people-injured-in-acid-attack-in-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: दुकानदार ने उधार खाना देने से किया मना तो शख्स ने फेंका तेजाब, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: दुकानदार ने उधार खाना देने से किया मना तो शख्स ने फेंका तेजाब, सात लोग घायल
Sat, 02 Jul 2022 01:59 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दुमका (झारखंड)
पीटीआई, दुमका (झारखंड)
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:59 AM IST
सार
पुलिस ने कहा कि जब दुकान मालिक ने आरोपी को उधार खाना देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी घर चला गया और घर से तेजाब लाकर दुकानदार पर फेंक दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के दुमका जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मिठाई की दुकान के मालिक ने एक शख्स से खाना देने से मना कर दिया तो उसने तेजाब से हमला कर दिया जिसमें सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव की है। पुलिस ने कहा कि जब दुकान मालिक ने उसे उधार पर खाना देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी घर चला गया और तेजाब के साथ लौटा।
विज्ञापन
आरोपी ने तेजाब को दुकान के अंदर फेंक दिया, जिसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दुकान मालिक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन