फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Seema Patra Arrested Expelled From Bjp, Holding a Handicapped Maid Hostage in Ranchi

Jharkhand: 'मैडम बहुत मारती थी मुझे', दर्द से कराहती नौकरानी का आरोप, निलंबित भाजपा नेता बोलीं-मुझे फंसाया गया

Wed, 31 Aug 2022 02:41 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 31 Aug 2022 02:41 PM IST
सार

झारखंड की निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा पर अपनी घरेलू सहायिका के साथ सालों से मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Seema Patra Arrested Expelled From Bjp, Holding a Handicapped Maid Hostage in Ranchi
निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा और पीड़िता नौकरानी - फोटो : ANI

विस्तार

घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार की गई निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा ने कहा है कि उनके खिलाफ लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं और उन्हें फंसाया गया है। मीडिया के सवालों से झल्लाई पात्रा अचानक चिल्लाने लगी और कहने लगी कि मुझे फंसाया गया है, हां मुझे फंसाया गया है। मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश की गई है। वहीं आरोप सामने आने के बाद झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टियां  भाजपा पर हमलावर हो गईं। बता दें कि 60 वर्षीय पात्रा के खिलाफ अपनी घरेलू नौकरानी को गाली देने और प्रताड़ित करने का आरोप है।

विज्ञापन


सीमा पात्रा को 12 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत
घरेलू नौकरानी के साथ प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार पूर्व भाजपा नेत्री व रिटायर्ड IAS की पत्नी सीमा पात्रा को अदालत ने 12 सितंबर के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  रांची पुलिस ने आज सुबह सीमा पात्रा को उनके आवास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मैडम बहुत मारती थीं मुझे: दिव्यांग नौकरानी
थर्ड डिग्री टॉर्चर झेलने वाली दिव्यांग नौकरानी ने कहा कि आप लोगों ने जो सुना है वह सही है।  जब काम में कोई गलती हो जाती थी तब मैडम मुझे बहुत मारती थीं। मैडम मुझे गाली देती थीं। मैं यहां 2019 से रह रही हूं। इससे पहले दिल्ली में रहती थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 


आरोपी सीमा पात्रा ने लोहे की रॉड से दांत तोड़े, गर्म तवे से दागा, भूखे-प्यासे रखा 
बता दें कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोक नगर के रोड नंबर एक में सुनीता (29) नाम की युवती को घरेलू सहायिका के तौर पर रखा गया था। भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी महेश्वर पात्रा की पत्नी सीमा पात्रा इस सुनीता से घर के कामकाज कराती थीं। रेस्क्यू टीम के मुताबिक, सुनीता को घर से निकलने की इजाजत नहीं थी। रेस्क्यू टीम को सुनीता ने बताया कि जब भी उसने घर से बाहर निकलने की कोशिश की तो सीमा पात्रा ने लोहे की रॉड से उसकी पिटाई की। सीमा पात्रा ने उसे कई दिनों तक भूखे-प्यासे कमरे में बंद रखा। लोहे की रॉड मारकर उसके दांत तक तोड़ दिए। इतने से भी उनका जी नहीं भरा तो उन्होंने गर्म तवे से शरीर के कई हिस्सों में दागा, जिसके निशान अभी भी हैं।


राज्यपाल रमेश बैस की नाराजगी के बाद हुआ एक्शन
बता दें कि राज्यपाल रमेश बैस ने घरेलू सहायिका सुनीता के मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा से पूछा था कि आदिवासी महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में निलंबित भाजपा नेता सीमा पात्रा के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? उन्होंने पुलिस की शिथिलता पर भी अपनी गंभीर चिंता प्रकट की है। इसके बाद झारखंड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मामला सामने आने के बाद भाजपा ने सीमा पात्रा पर कार्रवाई करते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

अमानवीयता का कहीं भी कोई स्थान नहीं: बाबूलाल मरांडी
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देखकर ही लगता है कि वो गरीब है तो फिर उसकी पिटाई करने का कोई मतलब नहीं है। अगर आप उससे संतुष्ट नहीं है तो बाहर कर दीजिए। अमानवीयता का कहीं भी कोई स्थान नहीं है। पार्टी ने सीमा पात्रा के निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed